Select Date:

तालिबान की राह पर आगे बढ़े टीटीपी आतंकी, पाकिस्‍तान पर 'कब्‍जे' के लिए चली खतरनाक चाल

Updated on 19-06-2023 07:42 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान में भयानक आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने खतरनाक चाल चली है। टीटीपी के आतंकी ठीक उसी तरह से पाकिस्‍तान पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे उनके आका तालिबानियों ने अफगानिस्‍तान पर किया था। टीटीपी के आतंकी अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं और बलूचिस्‍तान के कलात और मकरान इलाके में नई प्रशासनिक इकाई का ऐलान किया है। यही नहीं ये आतंकी अब पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत तक पहुंच गए हैं जो पाकिस्‍तान का दिल कहा जाता है। टीटीपी ने पाकिस्‍तान के सबसे बड़े सूबे पंजाब के उत्‍तरी और दक्षिणी इलाके में इन यूनिट की स्‍थापना की है। टीटीपी के इस कदम से पाकिस्‍तानी सुरक्षा हलके में दहशत है और विश्‍लेषक सरकार को चेतावनी दे रहे हैं।


पाकिस्‍तानी विश्‍लेषक मुहम्‍मर आमिर राणा डॉन अखबार में लिखे अपने लेख में चेतावनी देते हैं कि देश के खराब हालात का फायदा उठाते हुए ये टीपी आतंकी अपनी पकड़ को मजबूत कर रहे हैं और टीटीपी ने पिछले सप्‍ताह नई मोर्चेबंदी का ऐलान किया है। ये आतंकी अब देश के उन इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं जहां धार्मिक और जातीय विवाद बहुत ज्‍यादा हैं। उन्‍होंने कहा कि टीटीपी की यह चाल है कि पाकिस्‍तान के उन इलाकों को निशाना बनाया जाए जो कमजोर है ताकि सुरक्षा बलों के लिए चुनौती पैदा की जा सके।


पाकिस्‍तान में टीटीपी की 12 इकाइयों का गठन

आतंकियों पर नजर रखने वाले वेब पोर्टल खोरासान डायरी की रिपोर्ट के मुताबिक टीटीपी ने अब पाकिस्‍तान के अंदर 12 प्रशासनिक इकाइयों की स्‍थापना कर दी है। इनमें से 7 खैबर पख्‍तूनख्‍वा, 1 गिलगिट-बाल्टिस्‍तान और 1-1 पंजाब तथा बलूचिस्‍तान में हैं। टीटीपी की इन नई यूनिट का ऐलान ऐसे समय पर किया गया है जब तालिबानी आतंकियों के अफगानिस्‍तान सीमा से टीटीपी आतंकियों को पाकिस्‍तान के खर्चे पर हटाने का दावा पाकिस्‍तानी मीडिया ने किया है। विश्‍लेषकों का कहना है कि टीटीपी के आतंकी भी वही रणनीति अपना रहे हैं जिसे तालिबानी कर रहे थे और अब उनका अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा हो गया है।

आमिर राणा कहते हैं कि इस बात के पर्याप्‍त सबूत नहीं है कि अफगानिस्‍तान के तालिबान शासकों ने टीटीपी पर दबाव डालने की कोशिश की है। वहीं कुछ ऐसी भी रिपोर्टें आई हैं कि तालिबान का टीटीपी के लिए सपोर्ट न केवल लगातार बना हुआ है, बल्कि बढ़ रहा है। राणा ने कहा कि टीटीपी के अंदर भी अब कार्यालयों को देने और संसाधनों को बांटने को लेकर आपसी लड़ाई शुरू हो गई है। आपसी लड़ाई में टीटीपी के कई आतंकी मारे गए हैं। उन्‍होंने कहा कि इस विवाद के बाद भी टीटीपी में कई नए गुटों का शामिल होना जारी है।

टीटीपी का लाल मस्जिद से है कनेक्‍शन

टीटीपी के इस विस्‍तार से अब पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत पर भी खतरा मंडराने लगा है जिसका पूरी पाकिस्‍तान की सियासत पर दबदबा है। टीटीपी अब उत्‍तरी पंजाब में अपनी पकड़ को मजबूत कर रहा है जो राजधानी इस्‍लामाबाद के बेहद करीब है। इसके लाल मस्जिद भी है जिसने टीटीपी के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। पाकिस्‍तानी सेना ने लाल मस्जिद पर हमला करके टीटीपी के कई आतंकियों को मार दिया था। इसके बाद राजधानी इस्‍लामाबाद में कई आत्‍मघाती हमले हुए थे। राणा ने कहा कि यह लाल मस्जिद अब भी पाकिस्‍तानी टीटीपी आतंक‍ियों को प्रेरित करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.