Select Date:

तुर्किये की पार्लियामेंट्री कमेटी ने समर्थन दिया, अब जनरल असेंबली की मंजूरी बाकी

Updated on 27-12-2023 12:11 PM

नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन यानी NATO को जल्द एक नया मेंबर स्वीडन के रूप में मिल सकता है। अब तक तुर्किये की वजह से यह मुमकिन नहीं हो सका था, लेकिन इस मामले में भी स्वीडन को कामयाबी मिलने लगी है।

न्यूज एजेंसी ‘एपी’ की रिपोर्ट के मुताबिक- मंगलवार को तुर्किये की संसद की एक समिति ने NATO में शामिल होने के स्वीडन के प्रपोजल को मंजूरी दे दी। यह प्रस्ताव प्रेसिडेंट रिसेप तैयप एर्दोगन की सरकार की तरफ से रखा गया था।

अभी एक और कड़ी बाकी
रिपोर्ट के मुताबिक- स्वीडन के लिए यह बड़ी कामयाबी तो है, लेकिन उसका मकसद पूरा नहीं हुआ है। अब उसे तुर्किये की जनरल असेंबली से भी समर्थन की उम्मीद है। इसके लिए एक प्रोटोकॉल है और यह प्रोसेस कब शुरू होगी, इसका ऐलान नहीं किया गया है। तुर्किये की सरकार करीब एक साल से स्वीडन की NATO मेंबरशिप की राह में अड़ंगे लगा रही थी।सौदेबाजी के बाद कामयाबी

  • स्वीडन को नाटो में शामिल किए जाने की मुहिम ने करीब 6 महीने पहले जोर पकड़ा था और इसमें अमेरिका की भूमिका अहम थी। NATO के सेक्रेटरी जनरल जेन स्टोल्टनबर्ग ने खुद इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था- तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन स्वीडन के NATO से जुड़ने का प्रस्ताव अपनी नेशनल असेंबली में पेश करने के लिए तैयार हो गए हैं। हमें उम्मीद है कि ये जल्द ही पारित हो जाएगा।
  • लिथुआनिया के विल्नियस शहर में जुलाई में हुई NATO समिट के दौरान स्टोल्टनबर्ग ने स्वीडन और तुर्किये के लीडर्स के साथ बैठक की थी। इसके बाद एक जॉइंट स्टेटमेंट में स्वीडन के प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन ने कहा था- ये स्वीडन के लिए अच्छा दिन है।
  • NATO मेंबरशिप के बदले स्वीडन तुर्किये के यूरोपियन यूनियन में शामिल होने के प्रयासों का समर्थन करेगा। दरअसल, एर्दोगन ने स्वीडन की मेंबरशिप को लेकर कहा था कि तुर्किये की संसद से स्वीडन की नाटो बिड अप्रूव होने से पहले यूरोपियन यूनियन (EU) को उन्हें अपना हिस्सा बनाना चाहिए।
  • कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि तुर्किये स्वीडन की सदस्यता के जरिए अमेरिका पर फाइटर जेट्स देने के लिए भी प्रेशर बना रहा था। दरअसल, अक्टूबर 2021 में तुर्किये ने 20 अरब डॉलर के F-16 फाइटर जेट्स सहित मौजूदा वॉरप्लेन्स के लिए 80 मॉर्डेनाइजेशन किट खरीदने की रिक्वेस्ट की थी। हालांकि, अब यह डील भी हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.