Select Date:

तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन बोले- जंग के बाद इजराइली PM पर केस चले, हमास आतंकी संगठन नहीं है

Updated on 05-12-2023 02:18 PM

तुर्किये के राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगन ने एक बार फिर हमास का बचाव करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को वॉर क्रिमिनल (युद्ध अपराधी) बताया है। एर्दोगन ने कहा- इजराइल और हमास की जंग खत्म होने के बाद नेतन्याहू पर वॉर क्राइम्स के लिए केस चलना चाहिए।

उन्होंने यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविक की मिसाल देते हुए कहा- जिस तरह मिलोसेविक पर युद्ध अपराध का केस चलाया गया था। वही सलूक नेतन्याहू के साथ भी होना चाहिए।

हमास गलत नहीं
इस्तांबुल में ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक काउंसिल की मीटिंग में एर्दोगन ने हमास का फिर बचाव किया और उसे हक के लिए लड़ने वाला संगठन बताया। नेतन्याहू को एर्दोगन ने कसाई और नरसंहार करने वाला मुजरिम बताया।

एर्दोगन ने कहा कि इजराइल गाजा में मासूम लोगों के कत्ल का गुनहगार है और उसे मानवता पर बातचीत करने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा- तुर्किये पहले भी फिलिस्तीन और गाजा की मदद करता रहा है और हम आगे भी यही करेंगे। इस्लामिक देशों को इस मामले में सख्त रुख अपनाना चाहिए।

UN सिक्योरिटी काउंसिल पर तंज

  • एर्दोगन ने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्य देशों पर भी तंज कसा। कहा- ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका दोहरा रवैया अपना रहे हैं। अब बहुत जरूरी हो गया कि सिक्योरिटी काउंसिल में सुधार किए जाएं। फिलहाल, सिक्योरिटी काउंसिल का जो स्ट्रक्चर है, उसमें वो कभी किसी जगह अमन नहीं ला सकता और ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने हैं।
  • पिछले महीने भी NATO देशों के अहम सदस्य तुर्किये के राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगन ने इजराइल पर हमला करने वाले फिलिस्तीनी संगठन हमास का बचाव किया था। एर्दोगन ने पार्टी सांसदों से मुलाकात के दौरान कहा था- मैं इजराइल नहीं जाऊंगा। हमास आतंकी संगठन नहीं है। इसके मेंबर्स आजादी की जंग में हिस्सा लेने वाले मुजाहिदीन हैं। ये अपनी जमीन और नागरिकों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हम आम नागरिकों पर हमलों के खिलाफ हैं, भले ही वो इजराइली क्यों न हों।
  • UN सिक्योरिटी काउंसिल पर तंज

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.