आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे की 'ड्रीम गर्ल 2' का ट्विटर रिव्यू, जानें कैसी है मूवी
Updated on
25-08-2023 02:26 PM
4 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई, नाम था 'ड्रीम गर्ल।' लीक से अलग हटकर फिल्में करने के लिए फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना ने इस मूवी में भी कुछ अलग काम किया। वो 'पूजा' नाम की लड़की बन गए, लेकिन इसकी सिर्फ आवाज ही सुनाई दी। अब 'ड्रीम गर्ल 2' में इस लड़की को देखा भी जा सकता है। जी हां। फिल्म के सीक्वल में आयुष्मान को 'लड़की' के अवतार में देखा जाएगा। राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 25 अगस्त 2023 यानी आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है। फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। क्या आयुष्मान इन उम्मीदों पर खरे उतर पाए हैं? ये जानिए 'ड्रीम गर्ल 2' के ट्विटर रिएक्शन से, जो कि आने शुरू हो गए हैं।
कॉमेडी ड्रामा Dream Girl 2 को एकता कपूर और शोभा कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में लंबी-चौड़ी कास्ट है। आयुष्मान और अनन्या के अलावा परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी, अभिषेक बनर्जी, मंजोत सिंह और सीमा पाहवा नजर आए हैं। फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…