Select Date:

दोस्त की शादी में दो लड़कों ने साड़ी पहनी

Updated on 16-11-2022 05:55 PM
कपड़ों को लेकर स्त्री-पुरुष की धारणा तोड़ते हुए दो युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमेरिका के शिकागो का है, इसमें दो लड़के साड़ी पहनकर बिंदी लगाकर हाथ में हाथ डालकर घूमते नजर आ रहे हैं। दोनों अपने दोस्त की शादी के लिए तैयार हुए थे।
शिकागो में रहने वाले एक भारतीय जोड़े की शादी थी। इस शादी में अमेरिकी दोस्त दूल्हे के बेस्टमैन बने थे। दूल्हा और दुल्हन दोनों भारतीय हैं, इसलिए अमेरिकी दोस्तों ने उनकी शादी में ठेठ भारतीय ड्रेस पहनने का निर्णय लिया। दोनों ने एक ड्रेस डिजाइनर की मदद से साड़ी पहनी। इतना ही नहीं बिंदी भी लगाई।

दूल्हा अपनी हंसी नहीं रोक पाया
जब दोनों दोस्त शादी में अपना यह अतरंगी फैशन करके पहुंचे तो दूल्हा और दुल्हन अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दुल्हन तो शर्मा गई, लेकिन दूल्हे ने हंसते हुए दोनों को गले लगाया और उनकी हिम्मत की दाद दी। शिकागो के वेडिंग वीडियोग्राफर पैरागॉनफिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो की खूब चर्चा
दोनों युवकों के इस फैशन की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। कुछ यूजर्स इन्हें देखकर चकित है तो कुछ इनकी हंसी उड़ा रहे हैं। जबकि कई लोग इनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। उनका कहना है कि इन्होंने जेंडर स्टीरियोटाइप तोड़ने की कोशिश की है। इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स और लाखों सीन मिल चुके हैं।

‘कॉफी विद करण’ के सातवें सीजन के अंतिम एपिसोड में करण जौहर ने रणवीर सिंह को अपना ‘फैशन बडी ‘(Fashion buddy) बताया। उन्होंने कहा था कि हम मैसेज कर एक-दूसरे की लुक्स की तारीफ करते रहे हैं। इसी शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि उनकी मदर-इन-लॉ को उनका वॉर्डरोब स्वीकार करने में समय लगा। हालांकि उनके पास 2 वॉर्डरोब हैं। जब उन्हें दीपिका पादुकोण के पेरेंट्स के घर जाना होता है तो वह सफेद टी-शर्ट और जींस ही पैक करते हैं।

रणवीर सिंह की ड्रेसिंग सेंस का भले ही लोग मजाक बनाएं, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि उनका फैशन एक खास कैटेगरी में आता है। उनका यह ड्रेसिंग स्टाइल ‘जेंडर फ्री फैशन’ कहलाता है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.