Select Date:

सड़क पर पड़े तड़प रहे थे दो भाई, तभी 'फरिश्ता' बन पहुंच गया इरफान अंसारी, यूं बचाई दोनों की जान

Updated on 21-11-2023 12:54 PM
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में एक 108 एम्बुलेंस ड्राइवर इरफान अंसारी ने मानवता की मिसाल कायम की है। इरफान अंसारी ने सड़क पर तड़प रहे दो घायल छठ व्रतियों की जान बचाई है। इरफान ने समय रहते गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को पास के सरकारी अस्पताल में पहुंचाकर उनकी जान बचा ली। इरफान की अब हर कोई तारीफ कर रहा है। घायलों के घरवाले भी इरफान को दुआएं दे रहे हैं।

दरअसल झारखंड सरकार की ओर से राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा चल रही है। इसमें एक ड्राइवर हैं लातेहार निवासी इरफान अंसारी। बीते दिनों इरफान लातेहार में अपने घर लौट रहे थे। मामला शनिवार सुबह का है। उन्होंने देखा कि आमझरिया घाटी में NH-75 पर दो लोग गंभीर रूप से घायल पड़े सड़क पर तड़प रहे हैं। वहां से जो गुजर रहा था, वो घायलों को देखता और आगे बढ़ जाता। ऐसे में इरफान ने उन्हें बचाने की ठानी। इरफान इंसारी ने सोमवार को घटना की जानकारी दी।

अंसारी ने बताया कि वो शुक्रवार- शनिवार की रात लातेहार सदर अस्पताल के तीन मरीजों को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराने के बाद घर लौट रहे थे। तभी सड़क पर पड़े दोनों भाइयों को देखा तो अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। अब दोनों भाई ठीक हैं।

इरफान अंसारी ने किया सराहनीय कार्य: डॉक्टर

लातेहार सदर अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश ने कहा, 'सड़क पर पड़े घायल दोनों भाइयों को देखर वहां से गुजरने वाले किसी यात्रियों ने उनकी मदद नहीं की। वहां से गुजर रहीं गाड़ियों ने दोनों घायलों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ना चुना। लेकिन, इरफान अंसारी ने उनकी मदद करने का फैसला किया। यह एक सराहनीय कार्य है।'

रिम्स में भर्ती दोनों भाइयों की हालत अब ठीक: राजू


घायल दोनों भाइयों के चचेरे भाई राजू प्रजापति ने कहा कि अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से दोनों अपनी बाइक से गिर गए। राजा और विजय छठ का व्रत रख रहे थे। दोनों छठ में शामिल होने के लिए उसी दिन सुबह 4 बजे रांची से निकले थे। बाद में दोनों को रांची के रिम्स ले जाया गया। वे स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.