Select Date:

दो बच्चे और 22 साल का रिश्ता... ब्रिटेन के नए राजा की ताजपोशी में शामिल होगा क्वीन का 'एक्स'

Updated on 26-04-2023 06:47 PM
लंदन : ब्रिटेन के नए महाराजा चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक आगामी 6 मई को होने जा रहा है। इस समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट बन चुकी है। इस सूची में कई मेहमानों के नाम काफी चौंकाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि क्वीन कंसोर्ट कैमिला के पहले पति एंड्रयू पार्कर बाउल्स भी राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे। यह जोड़ा 22 साल तक शादी के बंधन में बंधा रहा। उनके दो बड़े बच्चे और पांच पोते-पोतियां हैं। 83 साल के बाउल्स अपनी पूर्व पत्नी को वेस्टमिंस्टर एब्बे में ताज पहनते हुए देखेंगे।

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व टोरी मंत्री नादिन डोरिस ने बताया कि जब उन्होंने पढ़ा कि एंड्रयू भी राज्याभिषेक में शामिल होंगे तो वह खुशी से झूम उठीं। कपल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 'पूर्व पति हमेशा आपकी जिंदगी का हिस्सा रहता है'। उन्होंने कहा कि एंड्रयू का इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होना एक 'गर्व का पल' होगा। डोरिस ने कहा कि अलग होने के इतने वर्षों में, कैमिला और एंड्रयू ने न सिर्फ अपने बच्चों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है।

शाही परिवार से पीछे बैठेंगे प्रिंस हैरी

पूर्व मंत्री ने कहा, 'उन्होंने दिखाया है कि तलाक के बाद भी सामंजस्य के साथ रहना संभव है। एंड्रयू का राज्याभिषेक में गौरवान्वित होना बिल्कुल स्पष्ट है। राज्याभिषेक समारोह में पूर्व कपल के तीन पोते एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। खबर है कि प्रिंस हैरी भी इस समारोह में हिस्सा लेंगे लेकिन वह शाही परिवार से 10 कतार पीछे बैठेंगे। शाही परिवार से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, राज्याभिषेक के बाद वह तुरंत वहां से चले जाएंगे। साफ है कि शाही परिवार में चल रहे झगड़े की झलक 6 मई को होने वाले समारोह में भी देखने को मिलेगी।

40वें सम्राट होंगे चार्ल्स तृतीय

अपनी मां और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के आठ महीने बाद चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर राजा का ताज पहनाया जाएगा। 1066 में किंग विलियम प्रथम के बाद से सेंट्रल लंदन चर्च में ताज पहनने वाले चार्ल्स 40वें सम्राट होंगे। वह ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित 14 अन्य कॉमनवेल्थ देशों के राजा भी हैं। उनकी दूसरी पत्नी कैमिला को भी क्वीन का ताज पहनाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.