Select Date:

यूएई में दो भारतीयों की मौत, ईद की छुट्टी के दौरान हुए हादसे का शिकार

Updated on 25-04-2023 07:38 PM
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में ईद-उल-फितर की छुट्टियों में सड़क दुर्घटनाओं में दो भारतीयों की मौत हो गयी। मीडिया में सोमवार को प्रकाशित खबर से यह जानकारी मिली। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक, शारजाह में रह रहा अभिलाष अपने साथियों के साथ नौकायन के लिए खोर फक्कन शहर गया था, जहां नौका दुर्घटना में उसकी जान चली गयी। खबर के अनुसार, हादसे के समय उस नौका में 16 यात्री और दो कर्मचारी सवार थे। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि एक बच्चा समेत तीन लोग घायल भी हुए हैं और उनमें एक की हालत गंभीर है।

केरल के रहने वाले अभिलाष का शव खोर फक्कन अस्पताल के एक शवगृह में रखा गया है। उसके परिवार में पत्नी और बेटी है। खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार, बृहस्पतिवार को अबू धाबी के अल मफराक क्षेत्र में सड़क हादसे में सुबीश चोझियामपरमबथ की मौत हो गयी। सुबीश भी केरल का था और दो सालों से अबू धाबी में रह रहा था। अखबार की खबर में उसके परिवार के हवाले से बताया गया है कि एक महीने बाद उसका 36 वां जन्मदिन था।

कई कारों की हुई टक्कर

सुबीश के रिश्तेदार ने कहा, ‘‘ यह अल मफराक क्षेत्र में कई कारों के बीच टक्कर हुई। सुबीश दो अन्य व्यक्तियों के साथ कार में पीछे की सीट पर बैठा था। उसकी कार में टक्कर लगी। सुबीश बच नहीं बच पाया।’’ सुबीश के रिश्तेदार के अनुसार, इस हादसे में सुबीश के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक आईसीयू में भर्ती है, जबकि दूसरे को मामूली चोट लगी। उसने कहा, ‘‘ भारतीय दूतावास ने जरूरी कागजी कार्रवाई में मदद की।’’

आग लगने से हुई थी 16 की मौत

इससे पहले 16 अप्रैल को दुबई की एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई थी। इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई थी। आग लगने के कारण केरल के रहने वाले एक कपल समेत चार भारतीयों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक तेज धमाका हुआ और बिल्डिंग से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग कई फ्लोर तक पहुंच गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.