Select Date:

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में गोलीबारी में दो की मौत, हमलावर भी ढेर, कुछ घंटे में शुरू होगा फीफा महिला वर्ल्ड कप

Updated on 20-07-2023 01:44 PM
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। एक बंदूकधारी हमलावर ने मध्य ऑकलैंड के एक कंस्ट्र्क्शन साइट पर गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हमलावर को भी मार गिराया है। इस घटना में 6 लोग घायल भी हो गए। यह हमला महिला फीफा विश्व कप के उद्घाटन मैच से ठीक 12 घंटे पहले हुई।

हमलावर ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
ऑकलैंड पुलिस ने बताया कि बंदूकधारी हमलावर सुबह करीब 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) लोअर क्वीन स्ट्रीट पर एक मुख्य रेलवे स्टेशन और फ़ेरी टर्मिनल के पास एक कंस्ट्र्क्शन साइट में घुस गया और इमारत के ऊपर आते ही उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने बताया कि हमलावर भी मारा गया है। न्यूजीलैंड पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ''पुलिस ने आज सुबह ऑकलैंड के सीबीडी में एक निर्माण स्थल पर हुई एक गंभीर घटना पर काबू पा लिया है। कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है और इस स्तर पर, हम पुष्टि कर सकते हैं कि दो लोगों की मौत हो गई है। हमलावर भी मारा गया है।'

'राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं'
इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री क्रिस हिपकिंस ने कहा कि महिला विश्व कप गुरुवार को योजना के अनुसार शुरू होगा। उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से कहा, 'हम फीफा के साथ नियमित संपर्क में हैं और वे योजना के अनुसार आगे की तैयारियां चल रही हैं।' उन्होंने कहा, अधिकारियों का आकलन है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। गोलीबारी के लिए कोई राजनीतिक मोटिव नहीं दिखता।

आज न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच होगा मुकाबला
इस बीच, विश्व कप गुरुवार रात न्यूजीलैंड और नॉर्वे के बीच मैच के साथ शुरू होगा। गुरुवार रात न्यूज़ीलैंड को नॉर्वे के साथ खेलते हुए देखने के लिए ईडन पार्क स्टेडियम में 40,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.