अवैध रूप से म्यामांर पहुंचे दो पाकिस्तानी, रोहिंग्याओं के साथ मिलकर फैलाना चाहते थे 'आतंक', सेना ने पाकिस्तान को रखा रडार पर
Updated on
30-09-2023 02:21 PM
यंगून: आतंकवाद का कहीं भी नाम आता है तो वह पाकिस्तान के साथ जुड़ता है। पाकिस्तान के आतंकी दुनिया भर में आतंक फैलाते हैं। लेकिन अब वह म्यांमार भी पहुंचने लगे हैं, जिसके कारण यहां का सैन्य शासन पूरी तरह से नाराज है। दो अवैध पाकिस्तानियों के देश में घुसने पर म्यांमार की जुंटा (सैन्य शासन) नाराज है। जुंटा ने इन अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान की गतिविधियों को जांच के दायरे में रखा है। माना जा रहा है कि ये पाकिस्तानी म्यांमार में रोहिंग्या आतंकियों के साथ काम करने के लिए देश में दाखिल हुए।
रोहिंग्या आतंकी म्यांमार में आतंक फैलाते हैं। दो नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद म्यांमार में पाकिस्तान का दूतावास इनकी रिहाई में जुट गया है। इस कारण म्यांमार में पाकिस्तानी गतिविधियों को लेकर संदेह और भी गहरा हो गया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने अदालत में दोनों अपराधियों के खिलाफ मामले को रद्द करने के लिए म्यांमार के अधिकारियों के साथ संपर्क किया। उन्होंने अवैध तरीके से पहुंचे इन लोगों के निर्वासन की मांग की है।
पाकिस्तान में आतंक की खेती
रोहिंग्याओं के प्रभुत्व वाला अका मुल मुजाहिदीन (AAM) हरकत-उल-जिहाद इस्लामी अराकान (HUJI-A) से उभरा है, जो पाकिस्तान में मौजूद एक चरमपंथी संगठन है। म्यांमार में रोहिग्या आतंकवाद का समर्थन करने में यह शामिल है। इस बात के सबूत म्यांमार के पास हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसका नेतृत्व अब्दुस कादूस बर्मी कर रहा है, जो रोहिंग्या मूल का पाकिस्तानी नागरिक है। यह हाफिज समेत कई आतंकी संगठनों के साथ करीबी से जुड़ा है, जो कट्टरपंथी रोहिंग्या कैडरों को आतंकी और विस्फोटक देते हैं।
म्यांमार से भागे रोहिंग्या
रोहिंग्या मुस्लिम म्यांमार से भागे हुए हैं। इनकी एक बड़ी आबादी बांग्लादेश और भारत में रहती है। मई में बांग्लादेश में रहने वाले शरणार्थियों ने कहा था कि वो वापस नहीं जाने वाले। बांग्लादेश की सीमा के पास लगभग 10 लाख रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी रहते हैं। शरणार्थियों को वापस म्यांमार पहुंचाने के लिए बांग्लादेश कोशिश कर रहा है। उसके अधिकारियों ने कई यात्राएं की हैं। रोहिंग्याओं का कहना है कि वह तभी वापस जाएंगे जब उनकी सुरक्षा की गारंटी होगी।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…