Select Date:

दो बेटे, पत्‍नी बुशरा बीबी, जेल में बंद पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान खान की विरासत को संभालेगा कौन

Updated on 10-05-2023 07:20 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार हो चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी ने देश में उस चिंगारी को भड़का दिया है जो पिछले कई सालों से भड़क रही थी। पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और सरकार के बीच दुश्‍मनी सामने आ गई है। पाकिस्‍तान के विशेषज्ञ मानते हैं कि इमरान की गिरफ्तारी से कुछ नतीजा नहीं निकलने वाला है। अब इमरान की बीवी बुशरा पर भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बुशरा को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इमरान के बाद अब उनकी विरासत किसके हाथ में होगी, कोई नहीं जानता है। तीन प‍त्नियों के अलावा इमरान दो बेटों के पिता भी हैं। एक नजर डालिए कि इमरान के परिवार में आखिर कौन-कौन है। एक नजर डालिए कि इमरान के परिवार में आखिर कौन-कौन है।
तीन शादियां और दो बेटे
इमरान ने पहली शादी सन् 1995 में इंग्लिश बिलेनियर सर जेम्‍स गोल्‍डस्मिथ की बेटी जेमिमा से शादी की थी। साल 2004 में इनका तलाक हो गया। जेमिमा से इमरान के दो बेटे हैं, 28 साल के सुलेमान इसा और 22 साल के कासिम हैं जो अपनी मां के साथ लंदन में रहते हैं। बेटों की इमरान ने साल 2015 में ब्रिटिश जर्नलिस्‍ट रेहम खान से शादी की मगर 10 साल बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद इमरान ने साल 2018 में बुशरा बीबी से शादी की। बुशरा को इमरान का आध्‍यात्मिक गुरु कहा जाता है।
अफगानिस्‍तान से आया खानदान
साल 2018 में इमरान पाकिस्‍तान के 22वों पीएम बन थे। उनके परिवार की जड़ें अफगानिस्‍तान से जुड़ी हैं। इमरान खान उस पठान वंश से आते हैं जो अफगानिस्‍तान के मूल निवासी थे। उनके पूर्वज पेशावर, काबुल और कंधार में रुके और यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। इमरान खान जिस नियाजी वंश से आते हैं, उसका ताल्‍लुक अफगानिस्‍तान के गजनी प्रांत से है। नियाजी ने 14वीं सदी में तुर्को की फौज को ज्‍वॉइन किया था जिन्‍होंने मंगोलों को हराया था। साथ ही भारत पर हमला करने वाले तैमूर की सेना में भी शामिल थे। नियाजी 15वीं सदी में भारत भी आए थे।

नियाजी वंश के इमरान खान
इमरान खान नियाजी के छोटे बेटे भाई के खानदान से हैं। इमरान खान के दादा अजीम खान नियाजी पेशे से डॉक्‍टर थे और उनके चार बच्‍चे थे। उनके बड़े बेटे इकरामुल्‍ला खान नियाजी इमरान के पिता थे। इकरामुल्‍ला, पंजाब के मियांवली के रहने वाले थे। इकरामउल्‍ला खान के पांच बच्‍चे हैं। इमरान खान की चार बहनें हैं। पेशे से सिविल इंजीनियर इकरामुल्‍ला उसी नियाजी जाति से आते थे जिसका ताल्‍लुक जनरल नियाजी से था। सन् 1971 की जंग में जनरल नियाजी के आत्मसमर्पण के बाद 'पूर्वी पाकिस्तान' पाकिस्तान से आजाद हुआ और बांग्‍लादेश बना।

इमरान पर मां का खासा प्रभाव
नियाजी को आज तक पाकिस्‍तान में एक गाली समझा जाता है और आज तक हार के तौर पर देखा जाता है। मियांवली में जो नियाजी रहते हैं वो खुद को पूर्वी अफगानिस्‍तान से मियांवली से आए पठान बताते हैं। करीब चार से पांच सदी पहले नियाजी पंजाब के मियांवली आए थे। दिलचस्‍प बात है कि अफगानिस्‍तान में ऐसे लोग जिनका उपनाम नियाजी है वो फारसी बोलने वाले तजाकिस्‍तान के लोग हैं न कि अफगानिस्‍तान के पठान। इकरामुल्‍ला खान ने बर्की कबीले की लड़की शौकत खान से शादी की थी। इस कबीले का यमन से नाता है। इमरान पर उनकी मां का काफी प्रभाव था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.