यूएई ने पीठ में छुरा घोपा... शेख मोहम्मद पर सऊदी प्रिंस ने बोला था हमला, मुस्लिम देशों में छिड़ी वर्चस्व की जंग
Updated on
18-07-2023 05:30 PM
दुबई/रियाद: खाड़ी के दो सबसे प्रभावशाली मुस्लिम देशों सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ गई है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सऊदी अरब के बेहद महत्वाकांक्षी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के बीच भिड़ंत हो गई थी। सऊदी प्रिंस ने तो गत दिसंबर महीने में पत्रकारों के साथ दुर्लभ बातचीत में यहां तक आरोप लगा दिया था कि दशकों से हमारे सहयोगी दोस्त देश यूएई ने हमारी पीठ में छुरा घोपा है। इसके बाद सऊदी प्रिंस ने लंबे समय तक अपने 'गुरु' रहे शेख मोहम्मद से खुद को अलग कर लिया और अब दोनों के बीच खाड़ी देशों में वर्चस्व की जंग चल रही है।
इन दो मुस्लिम मित्र देशों के बीच यह वर्चस्व की जंग ऐसे समय पर छिड़ी है जब खाड़ी में अमेरिका का प्रभाव कमजोर हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी प्रिंस के इस बयान के बाद सब सन्न रह गए थे। सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रियाद में स्थानीय पत्रकारों को दिसंबर में एक ऑफ द रेकॉर्ड ब्रीफिंग के लिए बुलाया था। सऊदी अरब और यूएई के बीच भड़का तनाव यह दिखाता है कि पश्चिम एशिया और वैश्विक तेल बाजार में भूराजनीतिक और आर्थिक शक्ति हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्द्धा बढ़ती जा रही है।
सऊदी प्रिंंस और यूएई के राष्ट्रपति में बातचीत बंद
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शाही परिवारों में अब पश्चिम एशिया में अपना दबदबा कायम करने के लिए रंजिश शुरू हो गई है जहां अब अमेरिका की भूमिका कम हो रही है। मोहम्मद बिन सलमान MBS हों या शेख मोहम्मद MBZ दोनों ही बहुत महत्वाकांक्षी रहे हैं और हमेशा से ही खाड़ी देशों के प्रमुख खिलाड़ी बनने की तमन्ना रखते रहे हैं। बाइडन प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'कुछ स्तर पर अभी भी वे आपस में सहयोग कर रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच अब उस तरह के रिश्ते नहीं रहे, जिस तरह के पहले थे।'
अमेरिकी अखबार ने दोनों नेताओं के करीबी लोगों के हवाले से बताया कि एक समय में एमबीएस और 62वर्षीय एमबीजेड के बीच बहुत करीबी संबंध थे लेकिन अब पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई है। अब उनका निजी विवाद सार्वजनिक हो गया है। यूएई और सऊदी अरब के बीच यमन के युद्ध को लेकर मतभेद है। वहीं यूएई इस बात से हताश है कि सऊदी अरब तेल के दाम बढ़ाने के लिए दबाव डाल रहा है जिससे ओपेक के अंदर भी दरार पड़ती जा रही है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…