उफ्फ! 'राम चाहे लीला चाहे...' गाने पर क्या गजब नाचीं अंजलि अरोड़ा, प्रियंका चोपड़ा को दे दी मात!
Updated on
14-10-2023 03:54 PM
राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे राम... इस बेहतरीन गाने पर प्रियंका चोपड़ा ने शानदार डांस किया था। वो इस कदर खूबसूरत लगीं कि हर किसी की नजर उनपर ठहर गई। ये सॉन्ग और इस सॉन्ग पर प्रियंका का डांस आज भी लोगों की जुबां पर है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सोशल मीडिया की दुनिया की एक हसीन उन्हें बहुत तगड़ी टक्कर दे रही हैं। हम बात कर रहे हैं अंजलि अरोड़ा की। हां भई। वही 'काचा बादाम' वाली अंजलि अरोड़ा। जिन्हें आपने ओटीटी रिएलिटी शो 'लॉकअप सीजन 1' में भी देखा है। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, आपने देखा क्या?
Anjali Arora ने ड्रेस भी प्रियंका चोपड़ा से मिलती जुलती पहनी है। ये गाना रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' का है, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने किया था।
अंजलि अरोड़ा ने दी मात
अब बात करें अंजलि अरोड़ा की तो वो हुबहू प्रियंका चोपड़ा के जैसे डांस कर रही हैं। उनके स्टेप्स करती हुई अंजलि गजब ढा रही हैं। ऊपर से उनके कमसिन एक्सप्रेशंस देख किसी का भी दिल फिसल जाएगा। उन्होंने प्रियंका को भी मात दे दी है।
सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग
22 साल की अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने रील्स शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटोज और वीडियोज खूब वायरल होते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 12.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अंजलि ने कंगना रनौत के शोट 'लॉकअप' के पहले सीजन में हिस्सा लिया था।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…