Select Date:

पृथ्‍वी के बाहर मौजूद यूएफओ बड़ा खतरा...अंतरिक्ष के रहस्‍य एलियन पर अमेरिकी एजेंसी नासा का बड़ा बयान

Updated on 15-09-2023 01:19 PM
वॉशिंगटन: नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने गुरुवार को कहा है कि उन्‍हें लगता है कि धरती के बाहरी वातावरण में एलियंस मौजूद हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने अज्ञात असामान्य घटना (यूएपी) या फिर यूएफओ पर अपनी रिपोर्ट के पहले निष्कर्ष जारी किए। इसके बाद नेल्‍सन ने यह बात कही है। इसके साथ ही उन्‍होंने ऐलान किया है कि इस पूरे तथ्‍य की जांच के लिए यूएपी रिसर्च डायरेक्‍टर की नियुक्ति कर रहे हैं। इस नियुक्ति की सिफारिश एक स्वतंत्र रिसर्च टीम की तरफ से की गई थी। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएफओ की उच्च-गुणवत्ता से जुड़ी खास बातों की सीमित संख्या की वजह से उनकी प्रकृति के बारे में ठोस वैज्ञानिक निष्कर्ष निकालना असंभव है।

असाधारण वैज्ञानिक मौका
यूएफओ की स्वतंत्र अध्ययन टीम, कई क्षेत्रों के 16 सामुदायिक विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएफओ अमेरिकी हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है और यह बात अपने आप साबित हो चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो यूएफओ का रिसर्च एक असाधारण वैज्ञानिक मौका पेश करता है। यह मौका एक व्यवस्थित रिपोर्टिंग ढांचे के साथ-साथ एक सख्‍त, सबूत आधारित दृष्टिकोण का आधारत तैयार करता है। हालांकि इसमें सार्वजनिक भागीदारी के साथ-साथ क्राउडसोर्सिंग और रिपोर्टिंग पर नजर रखना बहुत जरूरी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दुर्लभ घटनाओं की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) सबसे जरूरी उपकरण हैं।

हो सकेगी बेहतर समझ
नासा की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि एजेंसी ने बेहतर ढंग से समझने के लिए स्वतंत्र अध्ययन शुरू किया है। इसके तहत पता लगाया जाएगा कि यह आकाश में होने वाली घटनाओं के रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए चल रहे सरकारी प्रयासों में कैसे योगदान कर सकता है। ये ऐसी घटनाएं हैं जिन्‍हें गुब्बारे, विमान, या ज्ञात प्राकृतिक घटनाओं के रूप में पहचाना नहीं जा सकता है और इनके लिए एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण जरूरी है। नेल्‍सन ने कहा, 'नासा में, यह पता लगाना हमारे डीएनए में है और यह पूछना कि चीजें जैसी हैं वैसी क्यों हैं।'

क्‍यों रहस्‍य बन गए हैं यूएफओ
नेल्‍सन की मानें तो वह रिसर्च टीम को यह जानकारी देने के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे कि नासा भविष्य में यूएफओ का बेहतर अध्ययन और विश्लेषण कैसे कर सकता है। रिपोर्ट के आखिरी पन्ने में कहा गया है कि निष्कर्ष की कोई वजह नहीं है जो यह कहती हो कि कि नासा ने जिन सैकड़ों यूएफओ की बात कही है, उनके पीछे कोई अलौकिक शक्ति है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन रहस्‍यमय चीज सौर मंडल से होकर यहां तक पहुंची है। नासा की साइंस मिशन डायरेक्‍टोरेट से जुड़ी निकोला फॉक्स की मानें तो यूएफओ पृथ्‍वी ग्रह के सबसे बड़े रहस्‍यों में से एक है। इसकी मुख्‍य वजह उच्च गुणवत्ता वाले डेटा की कमी होना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.