Select Date:

पोप के 'सफेद झंडा उठाने' वाले बयान से नाराज यूक्रेन:बोला- हम नहीं झुकेंगे

Updated on 11-03-2024 01:22 PM

कैथोलिक ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रंसिस ने यूक्रेन को जंग खत्म करने के लिए सफेद झंडा उठाने का साहस रखने की सलाह दी थी। इस पर वो भड़क गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आत्मसमर्पण से साफ इंकार कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफेद झंडे को युद्धविराम करने, बातचीत के लिए इच्छुक होने या आत्मसमर्पण करने के संकेत के तौर पर माना जाता है। जेलेंस्की ने पोप का नाम लिए बिना जंग में यूक्रेन के चर्च और धर्मगुरुओं के योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा- यूक्रेन के चर्च और धर्मगुरु दुआ, बातचीत और आशीर्वाद से लोगों की मदद कर रहे हैं न कि ढाई हजार किलोमीटर दूर बैठकर उन पक्षों के बीच मध्यस्थता कराने की को​शिश कर रहे हैं, जिसमें एक पक्ष जीना चाहता है और दूसरा पक्ष आपको बर्बाद करना चाहता है।

दूसरे विश्व युद्ध और हिटलर का जिक्र किया

पोप ने कहा था- जेलेंस्की को पुतिन से बातचीत में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए
स्वीडिश टीवी चैनल आरएसआई को दिए इंटरव्यू में पोप ने कहा- शांति के लिए व्हाइट फ्लैग का इस्तेमाल करें। पहले सीजफायर करें और इसके बाद जेलेंस्की को पुतिन से बात करनी चाहिए। इसके लिए हिम्मत जुटानी होगी और जेलेंस्की को यह समझना होगी कि अगर वो बातचीत की पहल करते हैं तो इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। मैं ये बात इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि अब भी हालात सुधरने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा- जब आपको लगने लगता है कि आप हार सकते हैं या चीजें आपके फेवर में नहीं जा रही हैं तो सबसे अच्छा तरीका यही होता है कि बातचीत की पहल की जाए। मैं कहना ये चाहता हूं कि बातचीत का मतलब सरेंडर करना नहीं होता, क्योंकि इसके लिए भी हिम्मत चाहिए। दुनिया को इस जंग को रुकवाने के लिए नए सिरे से कोशिश करनी चाहिए। बदकिस्मती से ऐसा हो नहीं रहा है।

 वेटिकन में यूक्रेन के राजदूत ने पोप के बयान की तुलना उन लोगों से की जिन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिटलर के साथ बातचीत करने की वकालत की थी।

वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने भी पोप पर आरोप लगाते हुए कहा कि वेटिकन ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी का विरोध तक नहीं किया था। इस आरोप पर वेटिकन ने बयान जारी कर कहा कि उसने पर्दे के पीछे रहकर यहूदियों के लिए काम किया था।

उन्होंने कहा- हमारा झंडा पीला और नीला है। यह वह झंडा है जिसके लिए हम जीते हैं, मरते हैं और जीतते हैं। हम कभी भी कोई अन्य झंडा नहीं उठाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.