Select Date:

यूक्रेन ने बनाई अमेरिकी टॉमहॉक जैसी मिसाइल, रूसी Su-57 जेट की फैक्ट्री को उड़ाया, पुतिन को बड़ा झटका

Updated on 27-01-2026 01:00 PM
कीव: अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से टॉमहॉक क्रूज मिसाइल हासिल करने में नाकाम रहे यूक्रेन ने इस क्षमता की अपनी मिसाइलें बना ली हैं। यूक्रेन ने फ्लेमिंगो FP-5 नाम से लंबी दूरी की टॉमहॉक जैसी मिसाइल बनाने का दावा किया है। यूक्रेन ने टॉमहॉक जैसी क्षमता वाली इस मिसाइल से रूस के Su-57 फाइटर जेट के प्रोडक्शन स्थल पर हमला करने का दावा किया है। यह हमला बीते साल किया गया था। इस हमले से जुड़ी कुछ नई रिपोर्ट दावा करती हैं कि रूस को इससे बड़े स्तर पर नुकसान उठाना पड़ा है, जो व्लादिमीर पुतिन को सीधा झटका है।

यूरेशियन टाइम्स के मुताबिक, कीव का कहना है कि इस मिसाइल का पहला इस्तेमाल बीते साल अगस्त में हुआ। यूक्रेन ने क्रीमिया के आर्मियांस्क में रूसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) की चौकी को निशाना बनाते हुए तीन फ्लेमिंगो मिसाइलें दागीं। इसके बाद सितंबर में यूक्रेन ने बेलगोरोड में रूस की स्किफ-एम फैसिलिटी को निशाना बनाया। यह रूस के Su-34, Su-35 और Su-57 जेट के उत्पादन की टूलिंग फैक्ट्री है। इस पर चार फ्लेमिंगो मिसाइलों को लॉन्च किया गया।

यूक्रेन की नई रिपोर्ट से सनसनी

यूक्रेन से दागी गई चार में तीन मिसाइलों को रूस ने मार गिराने की बात कही गई थी। इसमें से एक मिसाइल से उसकी जेट प्रोडक्शन फैसिलिटी में कुछ नुकसान हुआ। यूक्रेनी मीडिया की ताजा रिपोर्ट दावा करती हैं कि बीते साल एक नहीं बल्कि चारों मिसाइलें रूसी फैसिलिटी तक पहुंची थीं। उन्होंने फैक्ट्री में काफी ज्यादा नुकसान किया था।
नई रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों का एनालिसिस करके दावा किया गया है कि सभी चार मिसाइलों ने टारगेट पर निशाना साधा। इससे काफी नुकसान हुआ और रूस के लड़ाकू जेट के प्रोडक्शन के लिए जरूरी फैक्ट्री में अभी भी मरम्मत का काम चल रहा है। कील के ये दावे सही हैं तो उसकी लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल ने अपनी स्ट्राइक क्षमताओं और रूसी एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने की क्षमता को साबित कीया है।

फ्लेमिंगो ने रूस की स्किफ-एम फैक्ट्री हिट की

सैटेलाइट तस्वीरों पर आधारित यूक्रेनी मीडिया के दावों के अनुसार, फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलों ने 23 सितंबर 2025 को बेलगोरोड में स्किफ-एम फैसिलिटी पर 100% सटीकता के साथ हमला किया। यूक्रेनी टेलीग्राम चैनल साइबरबोरोश्नो और एक्सिलेनोवा ने बताया कि चारों मिसाइलों ने उस स्पेशलाइज्ड टूलिंग फैक्ट्री पर हमला किया, जहां Su-34, Su-35 और Su-57 जेट बनते हैं।
इस हमले के समय रूस ने दावा किया था कि चार में से केवल एक मिसाइल ही फैसिलिटी पर हमला कर पाई थी। सैटेलाइट तस्वीरें एक अलग कहानी बताती हैं। OSINT एनालिस्ट्स ने पाया कि सभी चार फ्लेमिंगो मिसाइलें अपने टारगेट से 80 मीटर के दायरे में गिरीं। इससे पता चलता है कि रूसी अधिकारियों ने उस वक्त हमले के असर को कम करके दिखाने की कोशिश की।

रूस ने क्या हमले का सच छुपाया

मिलिटार्नी ने बताया कि जनवरी 2026 की शुरुआत की कम-रिजॉल्यूशन वाली कोपरनिकस सैटेलाइट तस्वीर से पता चलता है कि हमले के तीन महीने से ज्यादा समय बाद भी इस फैसिलिटी की छत की मरम्मत अधूरी थी। यह दिखाता है कि मिसाइल हमलों से फैसिलिटी को काफी नुकसान हुआ था। रूस की ओर से इन नए दावों पर प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
 18 July 2026
दुबई: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुला था लेकिन हालिया तनाव के चलते ये फिर बंद हो गया है। इस समुद्री रूट से गुजरने वाले…
 18 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
 18 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
Advt.