रूस से युद्ध में उलझे यूक्रेन के पास सैनिकों का टोटा, 5 लाख नागरिकों को किया जाएगा फौज में भर्ती!
Updated on
20-12-2023 01:26 PM
कीव: बीते करीब दो साल से रूस के साथ युद्ध में उलझा यूक्रेन की कमी का सामना कर रहा है। इसका खुलासा खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना को पांच लाख अतिरिक्त लोगों की जरूरत है। जेलेंस्की की ये टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब अमेरिका और यूरोपीय संघ ने यूक्रेन की सहायता से हाथ खींचते हुए आर्थिक मदद रोक रखी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि सेना की ओर से उनको बताया गया है कि उनके सामने सैनिकों की कमी का सवाल है लेकिन नई भर्ती भी एक संवेदनशील मुद्दा है।
यूक्रेन की राजधानी कीव में जेलेंस्की ने कहा, हमारे कमांडर करीब साढ़े चार लाख से पांच लाख लोगों को भर्ती करने के लिए तलाश कर रहे थे लेकिन यह संवेदनशील और खर्च के लिए लिहाज से भी बड़ा मुद्दा है। ऐसे में इस कदम का समर्थन करने से पहले मुझे डिटेल में इसे जानने की जरूरत है। माना जा रहा है कि यूक्रेन आम नागरिकों को एक छोटी ट्रेनिंग के बाद सेना में शामिल करने पर कोई फैसला ले सकता है।
अमेरिका से नहीं मिली है आर्थिक मदद
फरवरी 2022 में रूस के हमले के बाद यूक्रेन ने रूसी सेनाओं से लड़ाई जारी रखी है लेकिन वह गोला-बारूद की कमी का सामना कर रहा है। वहीं उसने अब सैनिकों की कमी की बात भी जाहिर की है। यूक्रेन की ओर से बीते कुठ समय से रूस को जवाबी कार्रवाई में आक्रामकता की कमी भी देखी जा रही है। दूसरी ओर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसी सप्ताह कहा है कि हम अपना आक्रमण जारी रखेंगे और अपने सभी लक्ष्य हासिल करेंगे। रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि उनके छह लाख से ज्यादा सैनिक यूक्रेन के साथ युद्ध में शामिल हैं।
अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिकन ने इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन के लिए 60 बिलियन डॉलर के सैन्य पैकेज को रोक दिया था। इस सप्ताह व्हाइट हाउस और विदेश विभाग दोनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के लिए एक और सैन्य सहायता पैकेज की योजना बना रहा है लेकिन उसके बाद उसके पास और अधिक सहायता भेजने की क्षमता सीमित है जब तक कि कांग्रेस कार्रवाई नहीं करती। पिछले हफ्ते हंगरी की ओर से यूरोपीय संघ के 55 बिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता को रोकने के बाद अमेरिका को झटका लगा था। हालाकि यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन को समर्थन करने की बात कही है लेकिन फिलहाल मदद उस तक नहीं पहुंच सकी है। इसने यूक्रेन की परेशानी को बढ़ा दिया है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…