Select Date:

यूक्रेन बोला- जंग हारे तो तीसरा विश्व युद्ध होगा:दुनिया का सिक्योरिटी सिस्टम तबाह हो जाएगा, रूस के मिसाइल हमले में 17 की मौत

Updated on 18-04-2024 05:21 PM

यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहाल ने कहा है कि अगर यूक्रेन रूस से जंग हारता है, तो दुनिया में विश्व युद्ध हो जाएगा। BBC से बात करते हुए यूक्रेनी प्रधानमंत्री ने अमेरिकी कांग्रेस से आर्थिक मदद से जुड़ा बिल पास करने का आग्रह किया है।

PM शमिहाल ने कहा, "हमें युद्ध लड़ने के लिए आज आर्थिक मदद की जरूरत है, कल या परसो नहीं। अगर हम मिलकर यूक्रेन की सुरक्षा नहीं करेंगे तो यूक्रेन हार जाएगा। इससे दुनिया की सुरक्षा से जुड़ा ढांचा तबाह हो जाएगा। कई जगहों पर युद्ध छिड़ जाएंगे और तीसरे विश्व युद्ध होने की नौबत आ जाएगी।"

यूक्रेन-इजराइल की मदद के लिए अमेरिकी कांग्रेस में 2 दिन बाद वोटिंग
दरअसल, अमेरिका में शनिवार (20 अप्रैल) को यूक्रेन के लिए आर्थिक मदद से जुड़े बिल पर वोटिंग होने वाली है। इसमें यूक्रेन को 5.09 लाख करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने की बात है। बिल के प्रपोजल में यूक्रेन के अलावा इजराइल और इंडो-पैसेफिक देशों का भी नाम है।

हालांकि कुछ अमेरिकी सांसद यूक्रेन को भेजी जाने वाली आर्थिक मदद का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस पैसे का इस्तेमाल अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वे कांग्रेस से बिल पास होने के तुरंत बाद इसे साइन कर देंगे, जिससे दुनिया में यह मैसेज जाए कि अमेरिका अपने दोस्तों के साथ हमेशा खड़ा रहता है।

रूस ने हमले में 61 लोग घायलल
वहीं बुधवार (17 अप्रैल) को रूस ने यूक्रेनी शहर चर्निहीव पर तीन मिसाइलों से हमला किया। इसमें 17 लोगों की मौत हुई है, वहीं 61 लोग घायल हुए हैं। बचाव टीम इमारतों के मलबों में लोगों की तलाश कर रही है। चर्निहीव शहर राजधानी कीव से लगभग 150 किलोमीटर (90 मील) उत्तर में, रूस और बेलारूस की सीमा के पास स्थित है। इसकी आबादी लगभग 2.50 लाख है।

पहले भी चेतावनी जारी कर चुका है यूक्रेन
यह पहली बार नहीं है, जब यूक्रेन ने दुनिया को तीसरे वर्ल्ड वॉर की चेतावनी दी है। पिछले साल यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी तीसरे विश्व युद्ध को लेकर धमकी दे चुके हैं। जेलेंस्की ने कहा था कि अगर रूस जीतता है, तो वो पोलैंड पर हमला करेगा, जिससे तीसरे विश्व युद्ध होने के आशंका है।

हालांकि रूस ने इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया था। रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के बाद ईस्टर्न यूरोप पर हमला करने के दावे को बकवास बता चुके हैं।

तीसरे साल में रूस-यूक्रेन युद्ध
रूस और यूक्रेन का युद्ध अपने तीसरे साल में पहुंच गया है। यूक्रेन के हथियार और सैनिक दिन पर दिन कम होते जा रहे हैं। US कांग्रेस के स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा है कि वे यूक्रेन के इस आर्थिक पैकेज वाले बिल को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

यूक्रेन मुख्य तौर पर हथियारों के लिए अमेरिका पर निर्भर करता है। धीरे धीरे उसके हथियार खत्म हो रहे हैं। ऐसे में अगर अमेरिका यूक्रेन को आर्थिक मदद नहीं देगा तो यूक्रेन युद्ध हार जाएगा।

50 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन-रूस जंग में अब तक 50 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हुई है। वहीं यूक्रेन ने जंग के दूसरे साल में 27 हजार 300 रूसी सैनिकों को गंवाया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा हो सकता है।

इससे पहले फरवरी में राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी यूक्रेनी सैनिकों की मौत का आंकड़ा बता चुके हैं। जेलेंस्की के मुताबिक युद्ध में अब तक सिर्फ 31 हजार यूक्रेनी सैनिकों ने जान गंवाई है। हालांकि अमेरिकी खुफिया जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के 70 हजार से ज्यादा सैनिकों की मौत हुई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.