यूक्रेन जारी रखेगा काला सागर अनाज समझौता, जेलेंस्की के ऐलान पर रूस को आपत्ति, खींचतान में कहीं टूट न जाए सप्लाई चेन?
Updated on
18-07-2023 05:27 PM
कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश को काला सागर अनाज समझौता जारी रखने की उम्मीद है। जेलेंस्की के प्रवक्ता सर्गेई न्यकीफोरोव ने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी। रूस इस समझौते से बाहर हो गया है। जेलेंस्की के हवाले से कहा गया, 'रूस के बिना भी हम यह कर सकते हैं ताकि हम इस काला सागर गलियारे का उपयोग कर सकें।' न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को समझौते को जारी रखने के संबंध में संयुक्त राष्ट्र और तुर्की के लिए आधिकारिक संकेत तैयार करने का आदेश दिया।
जेलेंस्की ने कहा कि अगर यूक्रेन और तुर्की जहाजों को गुजरने की अनुमति देंगे तो जिन कंपनियों के पास जहाज हैं वे अनाज की आपूर्ति जारी रखने के लिए तैयार हैं। पिछले साल जुलाई में, यूक्रेन और रूस ने अलग से इस्तांबुल में तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के साथ काला सागर के माध्यम से यूक्रेनी बंदरगाहों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक खाद्य शिपमेंट को फिर से शुरू करने के लिए एक समझौते पर साइन किए थे।
रूस को अनाज सौदे पर आपत्ति
इसके बाद से, समझौते को कई बार बढ़ाया गया और 18 जुलाई को यह समाप्त होने वाला है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि रूस को अनाज सौदे के विस्तार पर आपत्ति है। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने यूक्रेन के समुद्री बंदरगाहों के राज्य उद्यम प्रशासन के आंकड़ों का हवाला देते हुए सोमवार को बताया कि यूक्रेन ने समझौते के पहले 11 महीनों में 45 देशों को 32.5 मिलियन टन खाद्य पदार्थों का निर्यात किया है।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…