यूकेन के दोस्त पोलैंड ने बेलारूस की सीमा पर भेजी सेना, लुकाशेंको के पास पहुंचे रूसी परमाणु बम, भड़का तनाव
Updated on
02-08-2023 02:29 PM
वॉर्सा: रूस के खिलाफ यूक्रेन की खुलकर मदद कर रहे नाटो सदस्य देश पोलैंड की सेना ने देश की पूर्वी सीमा पर अपने सैनिकों को भेजा है। यह सीमा बेलारूस से सटी हुई है जो रूस का करीबी सहयोगी देश है। पोलैंड का कहना है कि बेलारूस के दो हेलिकॉप्टरों ने उसकी हवाई सीमा का उल्लंघन किया है। इस घटना के बाद तनाव बढ़ गया है। रूस ने हाल ही में बेलारूस को परमाणु बम दिया है और तानाशाह लुकाशेंको ने कई बार वैगनर विद्रोहियों का नाम लेकर चेतावनी भी दी है।
इस बीच बेलारूस की सेना ने इस तरह के हवाई अतिक्रमण की घटना का खंडन किया है और आरोप लगाया कि पोलैंड अपनी सेना को तैनात करने के कारणों को सही ठहराने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहा है। इससे पहले बेलारूस के तानाशाह ने पोलैंड पर तंज कसा था और कहा था कि रूस के वैगनर लड़ाके पोलैंड की सीमा के पास मौजूद हैं। इसके बाद पोलैंड के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह अतिरिक्त सैनिक और संसाधन भेज रहा है जिसमें लड़ाकू हेलिकॉप्टर शामिल हैं।
रूस ने बेलारूस भेजे परमाणु बम
पोलैंड ने यह भी कहा कि उसने नाटो को भी इस सीमा उल्लंघन के बारे में बता दिया है। साथ बेलारूस के राजदूत को तलब करके स्पष्टीकरण मांगा गया है। पोलैंड की सेना ने शुरू में किसी सीमा उल्लंघन का खंडन किया था लेकिन बाद में विचार विमर्श के बाद माना कि यह घुसपैठ बहुत कम ऊंचाई से हुई थी, इस वजह से उसे रेडॉर के जरिए पकड़ा नहीं जा सका। इस मामले पर बेलारूस के रक्षा मंत्रालय ने टेलीग्राम पर लिखा कि पोलैंड ने घटना के बारे में अपनी राय को संभवत: अपने विदेशी स्वामियों के साथ सलाह के बाद बदल दिया।
बेलारूस की सीमा के पास रह रहे पोलैंड के लोगों ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। यूक्रेन युद्ध के बीच बेलारूस ने रूस को अपनी जमीन का इस्तेमाल यूक्रेन पर हमले के लिए करने दिया है। हालांकि तानाशाह लुकाशेंको ने अपने सैनिक यूक्रेन की जंग में नहीं उतारे हैं। पोलैंड और बेलारूस के बीच दुश्मनी का लंबा इतिहास रहा है। पिछले सप्ताह ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने धमकी दी थी कि अगर कोई भी हमला बेलारूस पर होता है तो इसे रूस पर हमला माना जाएगा। यही नहीं रूस ने अपने रणनीतिक परमाणु बम को बेलारूस भेजा है। लुकाशेंको ने ऐलान किया है कि उन्हें कई परमाणु बम मिल भी गए हैं। साल 1991 के बाद ऐसा पहली बार है जब रूस ने किसी विदेशी जमीन पर रणनीतिक परमाणु बम भेजे हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…