Select Date:

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की टाइम पर्सन ऑफ द इयर:मैगजीन ने ईरान की महिलाओं को हीरो ऑफ द इयर घोषित किया

Updated on 08-12-2022 06:16 PM

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को टाइम मैगजीन ने पर्सन ऑफ द इयर 2022 चुना है। मैगजीन ने जेलेंस्की के साथ स्पिरिट ऑफ यूक्रेन को भी इसी कैटेगरी में जगह दी है। जेलेंस्की के बारे में मैगजीन ने कहा- यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कभी भी बड़ी ताकत के सामने हिम्मत नहीं हारी। जेलेंस्की रूस के हमले के खिलाफ यूक्रेन के विरोध का चेहरा बन गए। उनके मन में दुश्मन को लेकर कोई डर नहीं है। जेलेंस्की ने रूस की हरकत के खिलाफ दुनिया को भी एकजुट किया। इतना ताकतवर नेता कई साल में पहली बार देखा गया है।

पर्सन ऑफ द इयर बनने वालों की दौड़ में जो नाम आखिर तक पहुंचे, उनमें ईरान के हिजाब विरोधी आंदोलनकारी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, एलन मस्क और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट शामिल हैं। ईरान में हिजाब विरोधी आंदोलन कर रही महिलाओं को हीरो ऑफ द इयर घोषित किया गया है। 16 सितंबर को शुरू हुए आंदोलन में अब तक करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है।

जेलेंस्की पर आर्टिकल भी
मैगजीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति पर एक स्पेशल आर्टिकल भी पब्लिश किया गया है। इसमें बताया गया है कि 24 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद वो हर दिन कितनी मुश्किलों का सामना करते हैं। इसमें जेलेंस्की के एक सिक्योरिटी अफसर के हवाले से बताया गया है कि वो हमेशा सफर के लिए तैयार होते हैं। ये भी तय नहीं होता कि उनका ठिकाना कहां होगा।

फरवरी में जंग शुरू होने के बाद रूस अब तक सिर्फ खेरसॉन पर ही कब्जा कर पाया है। अब तो यूक्रेन की फौज ने इस प्रॉविंस कैपिटल को भी आजाद करा लिया है। जेलेंस्की बहुत जल्द इस खेरसॉन शहर का दौरा करने वाले हैं।

बॉडीगार्ड्स हमेशा साथ
रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर दिया है। इलेक्सिट्री और वॉटर सप्लाई जैसी जरूरी चीजें भी मुहैया नहीं हैं। सरकार की अहम इमारतें भी काफी हद तक तबाह हो चुकी हैं, लेकिन जेलेंस्की अपने बॉडीगार्ड्स के साथ करीब-करीब हर जगह जाते हैं।

रूसी एजेंट्स जेलेंस्की पर पैनी नजर रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब तक वो कुछ नहीं कर पाए। बहुत मुमकिन है कि रूसी फौज जेलेंस्की को गिरफ्तार करना चाहती हो, लेकिन अब तक उसे कामयाबी नहीं मिली।

पर्सन ऑफ द इयर के बारे में कुछ खास बातें

  • 1927 में पहली बार यह टाइम पर्सन ऑफ द इयर चुना गया। इनका नाम था चार्ल्स लिंडबर्ग। चार्ल्स की उम्र उस वक्त महज 25 साल थी। सबसे कम उम्र में टाइम पर्सन ऑफ द इयर बनने का यह रिकॉर्ड अब तक कायम है।
  • कई मशहूर शख्सियतें ऐसी हैं जिन्हें टाइम ने दो बार पर्सन ऑफ द इयर चुना। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति इकलौती ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें तीन बार पर्सन ऑफ द इयर चुना जा चुका है। 1932, 1934, और 1941 यह साल थे।
  • टाइम पर्सन ऑफ द इयर किसी को भी चुना जा सकता है। जरूरी नहीं कि वो अच्छे कामों के लिए ही मशहूर हो। मसलन 1938 में एडोल्फ हिटलर को चुना गया था। कवर पेज पर हिटलर की तस्वीर के ऊपर लटकते शव दिखाए गए थे।
  • सोवियत दौर के नेता जोसेफ स्टालिन को 20 से 60 लाख लोगों की मौत का जिम्मेदार माना जाता है, लेकिन उन्हें भी दो बार पर्सन ऑफ द इयर चुना गया।
  • 1966 में पहली बार 25 साल या इससे कम उम्र के लोगों की जनरेशन को पर्सन ऑफ द इयर चुना गया था।
  • 1982 में पहली बार किसी ऑब्जेक्ट यानी वस्तु को चुना गया था। यह था- कम्प्यूटर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
 20 July 2026
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
 20 July 2026
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
Advt.