Select Date:

रूसी कब्जे वाले शहर से पीछे हटी यूक्रेनी सेना : आर्मी बोली सैनिकों की जान बचाने के लिए उन्हें वापस बुलाया, यही सही फैसला

Updated on 17-02-2024 12:19 PM

यूक्रेनी सेना रूसी कब्जे वाले ऍव्दिइव्का शहर से पीछे हट गई है। यूक्रेनी सेना के जनरल ऑलेक्जेंडर टार्नवस्की ने कहा- यहां हालात बहुत ज्यादा बिगड़ गए हैं। दुश्मन देश की सेना (रूसी सेना) हमारे सैनिकों से साथ अपने सैनिकों को भी मार रही है। सैनिक अपने साथियों को नहीं पहचान पा रहे हैं। ऐसे में यूक्रेनी सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा- ऍव्दिइव्का शहर में हालात बहुत खराब हैं। हमें हमारे सैनिकों की चिंता है। हम नहीं चाहते की वो जान दे दें। सैनिकों को बचाने के लिए उन्हें वापस बुलाया गया है। यही सही फैसला है। इन सैनिकों को हम उन इलाकों में तैनात करेंगे जहां हालात काबू में हों और रूसी सैनिकों की हार हो रही हो।

जेलेंस्की ने कहा था- हार नहीं मानेंगे
एक तरफ जेलेंस्की कहते हैं कि वो हार नहीं मानेंगे। दूसरी तरफ आर्मी ही सैनिकों को वापस बुला रही है।

नवंबर 2023 में जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट जो बाइडेन से मुलाकात की थी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा था- कई देश कह रहे हैं कि यूक्रेन घुटने टेक दे और रूसी कब्जे को कबूल कर ले। ये बात बहुत गलत है ऐसा कहने वाले लोग पागल हैं। यूक्रेन क्यों हार मान जाए? यहां लोग रहते हैं। बच्चे हैं, महिलाएं हैं, परिवारों की यादें हैं। हम अपनी जमीन आतंकियों को नहीं देंगे। यूक्रेन के लोग आखिरी सांस तक जंग लड़ेंगे।

यूक्रेन के पास भी अब सैनिकों की कमी
रूस पर इस जंग का ज्यादा असर नहीं हुआ, लेकिन यूक्रेन को जबरदस्त नुकसान हुआ है। इसके अलावा लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी तबाह होती जा रही है। यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट भी मानने लगे हैं कि यह जंग फिलहाल खत्म होने की कोई उम्मीद नहीं है।

यूक्रेन के पास भी अब सैनिकों की कमी होने लगी है। पिछले साल जब जंग शुरू हुई थी तो आम लोग भी फौज में शामिल होने के लिए आने लगे थे, हालांकि वक्त गुजरने के साथ अब सैनिकों की कमी होने लगी है। इसके अलावा देश के कई अहम हिस्सों पर रूसी सेना का कब्जा हो चुका है।

पिछले हफ्ते जरूर यूक्रेनी मीडिया ने दावा किया था कि एयरफोर्स ने रूस का एक फाइटर जेट गिरा दिया है। इसके बावजूद यूक्रेन के कई हिस्से ऐसे हैं, जिनको उसकी फौज रूस से वापस नहीं ले सकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.