Select Date:

पुतिन ने वैगनर चीफ प्रिगोझिन को मार डाला बिना सबूत दिए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया दावा

Updated on 09-09-2023 01:38 PM
कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन विद्रोही वैगनर ग्रुप के बॉस येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के पीछे थे। प्रिगोझिन की पिछले महीने अपने टॉप लड़ाकों के साथ एक संदिग्ध विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। जेलेंस्की ने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। लेकिन, उन्होंने दावा किया कि प्रिगोझिन की मौत के पीछे पुतिन का हाथ था। प्रिगोझिन के लड़ाके रूस की तरफ से यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे थे और उन्होंने बखमुत जैसे बड़े शहर पर कब्जे में बड़ी भूमिका निभाई थी। यूक्रेन ने प्रिगोझिन के वैगनर ग्रुप पर युद्ध अपराधों का भी आरोप लगाया था।


जेलेंस्की ने क्या कहा

जेलेंस्की ने कहा कि "तथ्य यह है कि उन्होंने (पुतिन) प्रिगोझिन को मार डाला। कम से कम हम सभी के पास यही जानकारी है। किसी अन्य प्रकार की नहीं, जो उसकी तर्कसंगतता और इस तथ्य के बारे में भी बताती है कि वह कमजोर हो चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन का कहना है कि दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की जांच की जाएगी, हालांकि पश्चिमी देशों को इसकी निष्पक्ष जांच पर संदेह है। रूस का दावा है कि प्रिगोझिन की मौत को लेकर पुतिन के ऊपर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं।

प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ किया था विद्रोह

प्रिगोझिन ने इसी साल जून में रूस के खिलाफ एक सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व किया था। उसने 1999 में सत्ता में आने के बाद से पुतिन के शासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती पेश की थी। पुतिन ने इस विद्रोह के बाद प्रिगोझिन को देशद्रोही और पीठ में छुरा घोपने वाला करार दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि इस विद्रोह में शामिल सभी लोगों को न्याय के कठघरे तक पहुंचाया जाएगा। पुतिन के इस बयान के बाद से ही प्रिगोझिन के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे। हालाकि, प्रिगोझिन ने बेलारूस की सहायता से रूस के साथ शांति समझौता कर लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.