Select Date:

UN चीफ बोले- फौरन जंग बंद करे इजराइल कहा- आम लोगों का मारा जाना कबूल नहीं

Updated on 23-01-2024 01:08 PM

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गाजा में अब तक 26 हजार आम लोग मारे जा चुके हैं। इसके बावजूद इजराइल और हमास की जंग बंद होने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।

इस बीच UN चीफ एंतोनियो गुतरेस ने कहा है कि गाजा में आम लोगों का लगातार मारा जाना शर्मनाक है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस बीच, अमेरिका और यूरोप इजराइल से मांग कर रहे हैं कि वो अपने पोर्ट से गाजा में राहत सामग्री भेजने की मंजूरी दे।

अब तक 26 हजार लोगों की मौत

UN चीफ के मुताबिक- गाजा में जिस तरह की तबाही हो रही है, उसको सपने में भी नहीं सोचा जा सकता। कहा जा रहा है कि वहां अब तक 26 हजार लोग मारे जा चुके हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसलिए इस जंग को फौरन रोका जाना चाहिए और दुनिया को आगे आकर गाजा में इंसानियत के नाते पूरी मदद करना चाहिए।

गुतरेस ने कहा- हम इजराइल से मांग करते हैं कि वो जल्द से जल्द गाजा में सीजफायर का ऐलान करे। इसके अलावा गाजा के उन लोगों को फौरन राहत सामग्री और इलाज मिलना चाहिए, जिन्हें इसकी जरूरत है।

UN चीफ ने इजराइल में 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बारे में कुछ नहीं कहा। इस हमले में 1200 इजराइली नागरिक मारे गए थे। इसके अलावा 234 को बंधक बना लिया था। अब भी 132 होस्टेज हमास की कैद में है। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू साफ कर चुके हैं कि बंधकों की रिहाई के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

अमेरिका और यूरोप की मांग

अमेरिका और यूरोप के अफसरों की एक टीम इजराइल के दौरे पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- इन अफसरों ने इजराइल सरकार से कहा है कि वो अपने पोर्ट का इस्तेमाल गाजा में राहत सामग्री भेजने के लिए करने की मंजूरी दे। हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटेंट जारी नहीं किया गया है।

माना जा रहा है कि कतर में बातचीत के दौरान कई अफसरों ने इजराइल के सामने यह शर्त रखी है कि बंधकों की रिहाई के लिए धीरे-धीरे रास्ते खोलने होंगे और इसके लिए पहला चरण यही है कि इजराइल अपने पोर्ट से गाजा में राहत सामग्री को भेजने की मंजूरी दे। इजराइल ने साफ कर दिया है कि जब तक यह गारंटी नहीं मिल जाती कि हमास के आतंकी इस राहत सामग्री का इस्तेमाल नहीं करेंगे, तब तक वो अपने पोर्ट के इस्तेमाल की मंजूरी नहीं देगा।

इस बीच नेतन्याहू ने फिर जंग रोकने से इनकार कर दिया है। हमास ने बंधकों के बदले जंग रोकने की मांग की थी। नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें अलग फिलिस्तीन देश की मांग मंजूर नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.