मामा NIA की गिरफ्त में तो भांजा दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के शिकंजे में, लेकिन लाख तलाश के बाद भी गायब हैं वो 'दोनों'
Updated on
28-10-2023 02:10 PM
दरभंगा: मामा को NIA ने दबोचा तो अब भांजा दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के शिकंजे में है। मामला खाड़ी देश के नाम पर वीजा दिलवाने के नाम पर ठगी करने का है। ठगी करने वाले मास्टरमाइंड इमामुल हक अंसारी उर्फ इमाम के घर पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की। शुक्रवार को दरभंगा जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के शिवधारा में उसके घर के उसके सभी कमरों की तलाशी ली गई। इसके बाद टीम ने शिवधारा चौक पर ही उसके मार्केट में चलने वाले साइबर कैफे पर धावा बोला। यहां से एक लैपटॉप समेत कई सामान बरामद किए गए। टीम में आए अधिकारियों ने इमाम के घर के सदस्यों से भी पूछताछ की है। इस छापेमारी के दौरान आसपास के लोगों में चुप्पी पसर गई। आपको बता दें कि इमामुल हक कुख्यात आतंकी दानिश अंसारी का भांजा है। दानिश को NIA की टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
आतंकी के भांजे का वीजा कनेक्शन
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम इमामुल हक उर्फ इमाम को साथ लेकर पहुंची थी। छापामारी के बाद पूरी टीम इमाम को लेकर वापस लौट गई। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान टीम ने दो और लोगों को भी ढूंढा। लेकिन वो अपने-अपने ठिकानों में से गायब पाए गए। ऐसी स्थिति में अनुमान लगाया जा रहा है कि टीम फिर से छापेमारी कर सकती है। दरअसल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को इमामुल हक के आतंकी गतिविधि में शामिल होने का संदेह है। इसे देखते हुए क्राइम ब्रांच ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए को भी खत लिखकर सारी जानकारी दे दी है।
2013 में गिरफ्तार हुआ था दानिश अंसारी
चकजोहरा मुहल्ले से 21 जनवरी 2013 को NIA ने आतंकी दानिश अंसारी को दबोचा था। इमाममुल उसी दानिश का भांजा है। इमामुल इतना अहम इसलिए है क्योंकि उसके मामा दानिश पर जर्मन बेकरी कांड, चिन्नास्वामी स्टेडियम ब्लास्ट, जामा मस्जिद फायरिंग और 2011 में मुम्बई ब्लास्ट तक का आरोप है। यही वजह है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देर न करते हुए बिहार का रुख कर लिया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…