गाजा में जारी हमले से नाखुश यूएन के टॉप अधिकारी ने दिया इस्तीफा, बोले- फिलीस्तीनियों पर हो रहा जुल्म
Updated on
02-11-2023 03:11 PM
न्यूयॉर्क: यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर ह्यूमन राइट्स के न्यूयॉर्क ऑफिस के डायेरक्टर क्रेग मोखिबर ने इस्तीफा दे दिया है। क्रेग ने अपने इस्तीफा देने की वजह गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों के "नरसंहार" को रोकने में संगठन की असमर्थता को कहा है। अपने त्याग पत्र में क्रेग ने लिखा है कि हम अपनी आंखों के सामने नरसंहार होते देख रहे हैं। जिस संगठन के लिए हम काम करते हैं, वह इसे रोकने में बेबस प्रतीत हो रहा है। ऐसे में इस पद पर रहने का कोई मतलब नहीं है।
तुत्सी, बोस्नियाई, मुसलमानों और यजीदी समुदायों के खिलाफ नरसंहार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह दर्दनाक है कि हम सामूहिक अत्याचारों को रोकने और कमजोर लोगों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य में विफल रहे। फिलिस्तीनियों के खिलाफ हत्या और उत्पीड़न का क्रम भी लगातार जारी है। फिलिस्तीनी लोगों का लगातार नरसंहार और व्यवस्थित उत्पीड़न चल रहा है।
गाजा पर इजरायल के हमले को नरसंहार की एक टेक्सटबुक बताते हुए उन्होंने कहा है कि फिलिस्तीन में यूरोपीय जातीय-राष्ट्रवादी और औपनिवेशिक परियोजना ने फिलिस्तीन में स्वदेशी फिलिस्तीनी जीवन के अंतिम अवशेषों को नष्ट करने के लिए आखिरी अंतिम चरण में प्रवेश किया है। अमेरिका, ब्रिटेन और अधिकांश यूरोप इस हमले में पूरी तरह से शामिल हैं। उन्होंने पश्चिम के देशों पर इजरायल के अत्याचारों को राजनयिक और राजनीतिक कवर देने का भी आरोप लगाया है।
गाजा में 8 हजार से ज्यादा मौतों का दावा
हमास ने इजरायल में 7 अक्टूबर को हमले को अंजाम देकर 1400 लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद से इजरायली सेना गाजा पट्टी में बम बरसा रही है। गाजा पट्टी में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को अपने बयान में कहा है कि 7 अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से 8,796 लोग इजरायली बमबारी में मारे गए हैं। मरने वालों में 3,648 बच्चे शामिल हैं। इस संघर्ष में अब तक 22,219 लोग घायल हो चुके हैं। इजरायली हमलों में 132 डॉक्टरों के भी मारे जाने का दावा किया गया है। इजरायल की सेना की ओर से गाजा में लड़ाई में अब तक उसके 15 सैनिक मारे जाने की बात कही गई है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…