Select Date:

पेरू में प्राचीन मंदिर में अनोखी खोज, पुरातत्वविदों को मिला 3000 साल पुराना गलियारा, खुलेंगे और भी रहस्य

Updated on 14-07-2023 02:08 PM
लीमा: पेरू में काम करने वाले पुरातत्वविदों ने 3000 साल पुराने एक सीलबंद गलियारे का पता लगाया है। इसे कॉन्डर्स पैसेजवे कहा जा रहा है, जो संभवतः प्राचीन चाविन संस्कृति से संबंधित एक विशाल मंदिर परिसर के अंदर बाकी कमरों की ओर जाता है। यह जहग पेरू की राजधानी लीमा से 306 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित चाविन डी हुआनतार पुरातत्व स्थल है। ये संस्कृति के सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक है, जो लगभग 1,500 से 500 ईसा पूर्व में विकसित हुआ है।

चाविन अपनी उन्नत कला के लिए प्रसिद्ध हैं, जिनमें आम तौर पर पक्षियों और बिल्लों के चित्र बने होते हैं। ये पेरूवियन एंडीज के उत्तरी हाइलैंड्स में पहले गतिहीन कृषक समुदायों में से एक हैं। ये इंका साम्राज्य के सत्ता में आने से 2,000 साल से भी पहले रहते थे। चाविन की लेटेस्ट खोजें मंदिर के दक्षिणी हिस्से के अंदर एक गलियारे पर केंद्रित हैं। पुरातत्वविदों का मानना है कि संरचनात्मक कमजोरी के कारण इसे सील कर दिया गया था। लेकिन अब यह चाविन के शुरुआती दिनों की एक झलक पेश करता है।

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद् जॉन रिक ने बताया, 'हमारे पास यहां जो कुछ भी है वह समय में रुका हुआ है।' मई 2022 में गलियारे का दरवाजा खोला गया। यहां लगभग 17 किग्रा का एक बड़ा सिरेमिक का टुकड़ा मिला है, जिस पर कोंडोर पक्षी का सिर, और पंख बना है। गलियारे में एक सिरामिल के कटोरे के साथ इसे पाया गया। कोंडोर दुनिया के सबसे बड़े पक्षियों में से एक हैं। यह प्राचीन एंडियन संस्ककृतियों में शक्ति और समृद्धि से जुड़ा था।

रोबोट कैमरों से हुई खोज

मंदिर परिसर में छतों के साथ-साथ गलियारों का भी नेटवर्क है। इसे हाल ही में खोजा गया है। रिक ने कहा कि मंदिर परिसर के अधिकांश हिस्से की खुदाई अभी भी बची हुई है। कॉन्डर्स पैसेजवे को सबसे पहले रिक की टीम ने ही खोजा था। रोबोट पर लगे कैमरों का इस्तेमाल करके इसकी जांच की गई, ताकि पहले से ही जर्जर ढांचे को और भी ज्यादा नुकसान न हो। यूनेस्को ने 1985 में चाविन डी हुआनतार को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.