यूपी देश को दुनिया में नंबर-3 बनने में करेगा बड़ा योगदान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की योगी सरकार की तारीफ
Updated on
22-09-2023 01:16 PM
नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसके उद्घाटन समारोह में गुरुवार को कहा कि पिछले छह-सात वर्षों में उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसर पैदा हुए हैं। यूपी देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। राज्य में बुनियादी ढांचे में भी सुधार हुआ है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनैशनल ट्रेड शो का उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के जरिए यूपी के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेंगे। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शो में दुनिया को नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिखेगा। आज के यूपी के पास एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी है, वाटर-वे है, एयर-वे है। यूपी ने संभावनाओं को पहचाना है। श्रम और उपभोक्ता बाजार के रूप में अपनी नई पहचान बनाई है। प्रदर्शनी में दो हजार से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पर करीब दो लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई गई है।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत इस समय दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश का बड़ा योगदान रहने वाला है। योगी ने बताया कि आयोजन को लेकर बड़ी चुनौतियां थीं। लेकिन सभी चुनौतियों से निपटते हुए इतने बड़े आयोजन को धरातल पर उतारा गया। पहली बार इतने विदेशी एग्जिबिटर व खरीदार यूपी आए होंगे। सीएम ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में यूपी पिछले छह साल में न सिर्फ बीमारू राज्यों की श्रेणी से बाहर निकला, बल्कि तरक्की के नए आयाम भी गढ़े हैं।
सीएम योगी ने कहा कि 5 दिन का यह ट्रेड शो भारत में यूपी को ग्रोथ इंजन के रूप में प्रस्तुत करने में सफल होगा। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यूपी का यह पहला इंटरनैशनल ट्रेड शो है। दो हजार से अधिक स्टॉल होंगे। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में दो हजार से अधिक कारोबारी अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। ये उत्पाद स्वास्थ्य सेवा, खाद्य प्रसंस्करण, दवा, डेयरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। प्रदर्शनी में दो लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। आम लोगों के लिए दिन में तीन बजे से रात आठ बजे तक प्रवेश मुफ्त है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…