डाबर के हेयर प्रॉडक्ट्स पर अमेरिका और कनाडा में बवाल, हजारों मुकदमे दर्ज, शेयरों में गिरावट
Updated on
19-10-2023 03:00 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और कनाडा में डाबर इंडिया की सहयोगी कंपनियों के खिलाफ कई मुकदमे किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि कंपनी के हेयर रिलेक्सर प्रॉडक्ट्स से ओवरियन और यूटेराइन कैंसर होता है। कंपनी कई ब्रांड्स के नाम से हेयर स्ट्रेटनर और रिलैक्सर प्रॉडक्ट्स बेचती है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और कनाडा में डाबर इंटरनेशनल की तीन सहयोगी कंपनियों के खिलाफ हजारों मामले दर्ज किए गए हैं। इस रिपोर्ट के कारण डाबर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। सुबह 11 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.56 परसेंट की गिरावट के साथ 525.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कंपनी का कहना है कि ये आरोप एक बेबुनियाद और अधूरी स्टडी के आधार पर लगाए गए हैं। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, डाबर इंडिया की 27 सहयोगी कंपनियां हैं जिन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय में 26.60 प्रतिशत का योगदान दिया था।
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक डाबर इंडिया ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और कनाडा में उपभोक्ताओं ने उसकी सहयोगी कंपनियों के खिलाफ कई मुकदमे दायर किए गए हैं। इनमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी के हेयर रिलैक्सर प्रॉडक्ट्स के ओवेरियन कैंसर, यूटेराइन कैंसर और स्वास्थ्य संबंधी दूसरी दिक्कतें हो रही हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि अभी ये मुकदमे प्लीडिंग और लिटिगेशन के शुरुआत चरण में हैं। कंपनी का कहना है कि उसके खिलाफ आरोप एक बेबुनियाद और अधूरी स्टडी के आधार पर लगाए गए हैं। कंपनी ने बताया कि कई कंपनियों के खिलाफ 5,400 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें डाबर की तीन सहयोगी कंपनियां नमस्ते लैबोरेटरीज, डर्मोवीवा स्किन एसेंशियल्स और डाबर इंटरनेशनल शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि उसकी यूनिट्स ने कुछ भी गलत नहीं किया है और अदालत में अपना बचाव करने के लिए वकीलों को हायर किया है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…