Select Date:

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों का हंगामा, पत्थरबाजी में कई लोग घायल, 6 को पुलिस ने हिरासत में लिया

Updated on 26-08-2023 12:49 PM
चित्तौड़गढ़: राजस्थान की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में अल्लाह-हु-अकबर के नारे और कश्मीरी छात्रों की पत्थरबाजी से तनाव पैदा हो गया है। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र का है। यहां स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी कैम्पस में शुक्रवार की रात कश्मीरी छात्रों ने जमकर हंगामा किया। एकजुट होकर धार्मिक नारेबाजी की गई। इसके बाद कैंपस में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी हुई। इस उत्पात के बाद कैंपस पहुंचे दूसरे गुट के लोगों पर हथियारों से हमले के भी आरोप लगे हैं। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मामला शांति करने की कोशिश करते हुए 6 कश्मीरी छात्रों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामला शांत लेकिन तनावपूर्ण बना हुआ है।

दो गुटों में कहासुनी के बाद बवाल, तोड़फोड़ और हंगामा

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में शुक्रवार रात यह घटना मामूली कहासुनी से शुरू हुई। यूनिवर्सिटी कैंपस की मेस में खाने के दौरान बिगड़ी बात देखते ही देखते बढ़ती गई। दो छात्र गुटों बीच मामूली बात पर विवाद हुआ और झगड़ा शुरू हो गया। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग चोटिल हुए। इस दौरान कश्मीरी छात्रों पर मेस में जमकार तोड़फोड़ के आरोप भी लगे हैं।

अल्लाह-हु-अकबर के नारे लगाए, पथराव किया फिर जानलेवा हमला


यूनिवर्सिटी कैंपस में इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें कैंपस में अल्लाह-हु-अकबर के नारे लगाते हुए हुड़दंग मचाने कश्मीरी छात्र नजर आ रहे हैं। इस घटना में दो दर्जन से अधिक कश्मीरी छात्रों ने स्थानीय लोगों पर हमला करने का आरोप हैं। उनके पास हथियार होने के भी आरोप लगे हैं। इस मारपीट में घायल हुए युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है।

कैंपस में पुलिस बल तैनात, शांति बनाए रखने की अपील

मेवाड़ यूनिवर्सिटी कैंपस की इस घटना की सूचना पर कस्बे के हिन्दू संगठन के लोग यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस दौरान कश्मीरी छात्रों की ओर से आपत्ति जनक नारे लगाने और पत्थरबाजी करने के आरोप हैं। फिलहाल कैंपस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों गुटों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.