Select Date:

मिशनरी स्‍कूल में बच्‍चों के हाथ से राखी उतरवाने पर हंगामा, माफी मांगी तब जाकर बनी बात

Updated on 31-08-2023 01:48 PM
बरेली: रक्षाबंधन के मौके पर यूपी के बरेली में स्‍कूली छात्रों के हाथ में बंधी राखी कटवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि होली फैमिली कान्‍वेंट स्‍कूल (Holy Family Convent School) में राखी बांधकर पहुंचे छात्र और छात्राओं के साथ सख्‍ती की गई। किसी टीचर ने विरोध करते हुए बच्‍चों के हाथ से राखी और कलावा कैंची से कटवा दिया। जानकारी मिलते ही अभिभावक और हिंदू संगठन के लोग स्‍कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्‍कूल प्रबंधन से माफी मंगवाकर मामला शांत करवाया।

छात्रों के माता पिता का कहना है कि राखी हाथ से उतरवाने की बात जब उन्‍हें पता चली तो वे स्‍कूल पहुंच गए। इस बीच कुछ हिंदू संगठन के लोगों तक भी बात चली गई। विरोध जताने के बाद स्‍कूल प्रबंधन ने अपनी गलती स्‍वीकार कर ली। प्रबंधन ने लिखित में माफी मांगी और आगे ऐसा न करने का आश्‍वासन दिया। एक बच्‍चे के अभिभावक का आरोप है कि हाथ से राखी हटवाते समय उनसे कहा गया कि स्‍कूल में हिंदू धर्म का कोई प्रचार प्रसार नहीं होगा।

स्‍कूल स्‍टाफ को बांधी गई राखी

स्‍कूल की तरफ से माफी मांगने के बाद हिंदू संगठन ने छात्राओं से स्‍टाफ के लोगों को राखी बंधवाई। प्रबंधन ने कहा कि उनसे भूल हुई है। आगे ऐसा कभी नहीं होगा। अभिभावकों और हिंदू संगठनों की भावनाओं को पहुंची चोट के लिए वे माफी मांगते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.