'हनुमान भक्त थे, भगवान हमने बनाया', 'आदिपुरुष' के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर के दावे पर बवाल
Updated on
20-06-2023 09:06 PM
'आदिपुरुष' के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर को पहले से ही फिल्म के लिखे संवादों के लिए तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। और अब उन्होंने एक और दावा करके अपनी मुसीबतें बढ़ा ली हैं। मनोज मुंतशिर ने कहा है कि हनुमान जी भगवान नहीं थे, बल्कि राम भक्त थे। उन्हें भगवान हमने बनाया। इसी की वजह से वह निशाने पर आ गए हैं, और लोग उन पर गुस्सा निकाल रहे हैं।
Adipurush के डायलॉग और सीन्स पर काफी बवाल मचा हुआ है। खासकर हनुमान जी के किरदार के लिए लिखे गए डायलॉग पर कोहराम मचा है। फिल्म में हनुमान जी के किरदार को यह कहते हुए दिखाया गया है कि तेल तेरे बाप का, कपड़ा तेरे बाप का, जलेगी भी तेरे बाप की। इन डायलॉग पर अपना बचाव करते हुए Manoj Muntashir ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में सफाई दी। लेकिन यह सफाई भी उन पर ही भारी पड़ती नजर आ रही है। लोगों ने फिर उन्हें टारगेट कर दिया है।
मनोज मुंतशिर बोले- हनुमान जी भगवान नहीं, भक्त थे
मनोज मुंतशिर ने कहा, 'सरल भाषा लिखने के पीछे हमारा एक लक्ष्य ये था कि बजरंगबली, जिन्हें हम बल, बुद्धि और विद्या का देवता मानते हैं। बजरंगबली जिनके अंदर पर्वत जैसा बल है, जिनके अंदर सैंकड़ों अश्वों का वेग है, वही बजरंगबली बालक समान हैं। उनका बाल सुलभ चरित्र ऐसा है कि वो मुस्कुराते हैं। हंसते हैं। वो श्रीराम की तरह बात नहीं करते। वो दार्शनिक बातें नहीं करते। बजरंगबली भगवान नहीं हैं, भक्त हैं। हमने उनको भगवान बनाया बाद में, क्योंकि उनकी भक्ति में वो पावर थी।'
भड़के लोग ट्विटर पर दे रही कड़ी प्रतिक्रिया
मनोज मुंतशिर का यह इंटरव्यू देख लोग और भड़क गए हैं और उन्हें इंटरव्यू न देने की सलाह दे रहे हैं। ट्विटर पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
'आदिपुरुष' समेत हिंदी फिल्में नेपाल में बैन
'आदिपुरुष' 16 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और तभी से फिल्म को बैन किए जाने की मांग हो रही है। नेपाल ने न सिर्फ इस फिल्म को बल्कि अन्य हिंदी फिल्मों की रिलीज पर भी रोक लगा दी है। विवाद बढ़ने पर फिल्म के मेकर्स और टी-सीरीज ने नेपाल के मेयर को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी है। लेकिन मनोज मुंतशिर ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी फिल्म पौराणिक महाकाव्य 'रामायण' से प्रेरणा लेकर बनाई गई है। इसमें सभी किरदार एक जैसी भाषा नहीं बोल सकते।
बदले जाएंगे 'आदिपुरुष' के विवादित डायलॉग
हालांकि बाद में मनोज मुंतशिर ने आश्वासन दिया था कि 'आदिपुरुष' के जिन डायलॉग पर बवाल है, उन्हें बदला जाएगा। यही नहीं उन्होंने बढ़ते विवाद को देखते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी थी, जिसके बाद उन्हें सिक्यॉरिटी दे दी गई। 'आदिपुरुष' में प्रभास ने प्रभु राम, कृति सेनन ने माता जानकी और देवदत्त नागे ने हनुमान का किरदार निभाया है। वहीं सैफ अली खान रावण बने हैं। फिल्म में इन किरदारों की वेशभूषा पर भी बवाल मचा है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…