'बिग बॉस ओटीटी 2' के 31 दिन पूरे हो चुके हैं। अब सबका गेम खुलकर सामने आ चुका है। फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के इस रियालिटी शो को पसंद कर रहे हैं। अब टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कौन से दो सदस्य बहुत पसंद हैं और कौन उन्हें दुष्ट लगते हैं। आइए बताते हैं उर्फी जावेद के फेवरेट कंटेस्टेंट्स के बारे में।