उरुग्वे के पास दो फीफा विश्व कप खिताब, फिर जर्सी पर चार स्टार क्यों? जानिए पीछे का कारण
Updated on
09-06-2026 01:39 PM
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938 में टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से मना कर दिया। 1950 में एक बार फिर उरुग्वे की टीम चैंपियन बनी। उसके बाद से अभी तक टीम ने खिताब नहीं जीता है। 1954, 1970 और 2010 में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद भी उरुग्वे फुटबॉल टीम की जर्सी पर चार स्टार रहते हैं।
उरुग्वे की जर्सी पर चार स्टार क्यों?
फुटबॉल में जो भी टीम ने जितने फीफा विश्व कप जीते होते हैं, उसकी जर्सी पर लोगों के साथ उतरे स्टार होते हैं। उरुग्वे के नाम दो फीफा विश्व कप का खिताब है लेकिन टीम की जर्सी पर चार स्टार हैं। उरुग्वे ने 1924 और 1928 में हुए ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। फीफा के साथ ही दुनिया भर के फुटबॉल संघों ने पेरिस 1924 और एम्स्टर्डम 1928 के ओलंपिक में हुए फुटबॉल टूर्नामेंट को ओपन वर्ल्ड चैंपियनशिप के तौर पर मान्यता दी है। इसी वजह से उरुग्वे की जर्सी पर चार स्टार होते हैं।
दो स्टार हटाने का हुआ था आदेश
2022 विश्व कप से पहले फीफा की तरफ से उरुग्वे को जर्सी से दो स्टार हटाने के लिए कहा गया था। उरुग्वे फुटबॉल की तरफ से कई इतिहासकारों और शुरुआती दस्तावेजों की मदद से अपने स्टार्स की वैधता के पक्ष में तर्क तैयार किए। उसे फीफा के सामने पेश किया गया। फीफा ने इसकी वजह से अपनी बात वापस ले ली। फीफा विश्व कप 2026 में फी उरुग्वे की टीम की जर्सी पर चार स्टार दिखेंगे।
सउदी अरब से उरुग्वे का पहला मैच
साउथ अमेरिकी देश उरुग्वे इस बार फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप एच में है। उसके साथ स्पेन, केप वेरडे और सउदी अरब है। 15 जून को टूर्नामेंट के 13वें मैच में उरुग्वे की टीम मैदान पर उतरेगी। उसके सामने मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में सउदी अरब की चुनौती होगी। इसी मैदान पर टीम 21 जून को केप वेरडे का सामना करेगी तो 26 जून को स्पेन से मुकाबला होगा।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…