उर्वशी रौतेला ने मैनेजर को लगाई फटकार, बाथरूम वीडियो के बाद अब फोन कॉल का ऑडियो हुआ लीक
Updated on
18-07-2024 03:18 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक पर्सनल वीडियो इंटरनेट पर आया तो खलबली मच गई। वह इस वीडियो में बाथरूम में नजर आ रही थीं और कपड़े बदलती दिख रही हैं। कुछ लोगों ने इसे प्राइवेसी में दखलअंदाजी बताया तो कुछ ने पीआर स्टंट भी कहा। अब एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें फोन पर उर्वशी वीडियो लीक की वजह से मैनेजर को डांट लगाती दिख रही हैं।
'न्यूज़ 18' से जारी किए इस ऑडियो में उर्वशी अपने मैनेजर से सवाल-जवाब करती सुनाई दे रही हैं। वह कह रही हैं, 'क्या आपने वीडियो देखा है? मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये सब कैसे हो रहा है, मुझे तुरंत उनसे बात करनी चाहिए।' इसपर उधर से उनके मैनेजर ने उन्हें ये भरोसा दिलाने की कोशिश करते दिख रहे हैं कि वो इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।
हाल ही में उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ। इस वीडियो में वह बाथरूम में कपड़े बदलती दिख रही हैं। अब एक प्राइवेट बाथरूम से इत तरह का वीडियो सामने आया तो खलबली मच गई। अब इसे लेकर उन्होंने अपने मैनेजर को झाड़ लगाई है और ये वीडियो भी लीक हो गया है।
फोन पर मैनेजर ने दिया है भरोसा
वह ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे इस स्थिति को समझ रहे हैं। वह कहते हैं- ये दुखद स्थिति है लेकिन उन्हें इसपर पर्सनली मिलकर बात करनी चाहिए, कॉल पर बात करने से बचना चाहिए।
हाल ही में हॉस्पिटलाइज हुई थीं उर्वशी रौतेला
हालांकि इसपर उर्वशी पूछती हैं- क्यों? तो मैनेजर कुछ ठोस बात नहीं कह पाके हैं। यहां बता दें कि उर्वशी को पिछले वीक हैदराबाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस पिछले दिनों हैदराबाद में नंदमुरी बालकृष्ण की अपकमिंग तेलुगू फिल्म 'एनबीके 109' पर काम कर रही थीं, जब एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…