Select Date:

अमेरिका के सरकारी पैनल ने भारत में धार्मिक आजादी पर फिर उठाए सवाल

Updated on 02-05-2023 08:41 PM
वॉशिंगटन: लगातार चौथी बार अमेरिका के सरकारी पैनल ने भारत में धार्मिक आजादी पर सवाल उठाए हैं। इस पैनल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत में धार्मिक आजादी 'ब्‍लैकलिस्‍ट' कर दी गई है। पैनल की मानें तो साल 2022 में धार्मिक अल्पसंख्‍यकों की स्थिति में लगातार गिरावट देखी गई। सोमवार को आई वार्षिक रिपोर्ट को यूनाइटेड स्‍टे्टस ऑन इंटरनेशनल रीलीजिसयस फ्रीडम (USCIRF) की तरफ से जारी किया गया है। इस पैनल ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह भारत को एक खास चिंता वाले देश के तौर पर चिन्हित करे।
हिजाब, गोहत्‍या का जिक्र
पैनल की तरफ से ने साल 2020 से ही भारत को चिंता वाले देश के तौर पर करार देने की अपील की जा रही है। पैनल के मुताबिक भारत सरकार ने साल 2022 में राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय स्तर पर धार्मिक रूप से भेदभावपूर्ण नीतियों को बढ़ावा दिया और लागू किया। इनमें धर्म परिवर्तन को निशाना बनाने वाले कानून, अंतरधर्म संबंध, हिजाब पहनने और गोहत्या जैसे मुद्दे शामिल हैं, जो मुसलमानों, ईसाईयों, सिखों, दलितों और आदिवासियों को को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।

देश में सबसे ज्‍यादा हिंदू
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 1.4 अरब की आबादी में करीब 14 फीसदी मुसलमान, लगभग दो प्रतिशत ईसाई हैं, और 1.7 फीसदी सिख हैं। जबकि देश की करीब 80 फीसदी आबादी हिंदू है। पैनल का दावा है कि पीएम मोदी की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने 'आलोचनात्मक आवाजों' - विशेष रूप से धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनकी ओर से वकालत करने वालों को दबाना जारी रखा है।

भारत और अमेरिका के रिश्‍ते

अमेरिकी पैनल सिर्फ सिफारिशें कर सकता है और इसमें नीति निर्धारित करने की क्षमता नहीं है। ऐसे में विदेश विभाग की भी यही राय होगी, इस बात की आशंका कम है। राष्‍ट्रपति जो बाइडेन से भारत को विशेष चिंता का देश बताने में असफल रहने वाले नेता के तौर पर बताया गया है। रिपोर्ट में इस तरफ ध्‍यान दिलाया गया है कि अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। साल 2022 में दोनों देशों के बीच व्यापार 120 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया और अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार बन गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.