अगले महीने भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, तीन दिन रहेंगे, जी20 मीटिंग में लेंगे हिस्सा
Updated on
23-08-2023 01:33 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने भारत की यात्रा करेंगे। सितंबर महीने में वह जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 7-10 सितंबर तक भारत आएंगे। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इसकी पुष्टि की है। सुलिवन ने कहा कि बाइडेन जी-20 मीटिंग में हिस्सा लेने के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। हालांकि उन्होंने इससे जुड़ी जानकारी नहीं दी। अमेरिका साल 2026 में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
सुलिवन ने कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सितंबर में इंडोनेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन में अलग से हिस्सा लेंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में विकास बैंकों के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की शीर्ष शैक्षिक और सांस्कृतिक दूत ली सैटरफील्ड जी20 संस्कृति मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने और द्विपक्षीय मुद्दों पर अपने भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत करने के लिए इस सप्ताह भारत की यात्रा करेंगी।
वाराणसी भी जाएंगी सैटरफील्ड
शैक्षिक और सांस्कृतिक मामलों की सहायक विदेश मंत्री सैटरफील्ड 22 से 27 जून तक भारत में होंगी। उनकी यह यात्रा भारत में सितंबर में प्रस्तावित जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है। भारत में सैटरफील्ड नयी दिल्ली और वाराणसी का दौरा करेंगी। वाराणसी में वह शनिवार 26 अगस्त को जी20 संस्कृति मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करेंगी। वह जी20 के सदस्य देशों और यूनेस्को सहित सभी भागीदारों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगी।
पूर्व छात्रों से भी मिलेंगी
अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान जारी कर कहा, 'सैटरफील्ड की भागीदारी मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से संस्कृति की रक्षा, संरक्षण और प्रचार को बढ़ावा देने की अमेरिका की मजबूत प्रतिबद्धता और जी20 संस्कृति कार्य समूह के लिए वाशिंगटन के समर्थन को रेखांकित करती है।'
जी20 संस्कृति मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले सैटरफील्ड नयी दिल्ली में ‘एम्बैस्डर्स फंड फॉर कल्चरल प्रिजर्वेशन’ (एएफसीपी) परियोजना स्थल और ‘अमेरिकन सेंटर इन न्यू डेल्ही’ (एसीएनडी) का दौरा करेंगी और शैक्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के पूर्व छात्रों से मिलेंगी।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…