Select Date:

अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनाव- निक्की हेली ने नाम वापस लिया

Updated on 07-03-2024 01:08 PM

अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव चल रहे हैं। बुधवार को 15 राज्यों में वोटिंग हुई। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से सभी 15 सीटों पर बाइडेन की जीत हुई। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से 14 सीटों पर ट्रम्प जीते।

ट्रम्प ने भारतवंशी निक्की हेली को हराया। हेली सिर्फ 1 सीट पर जीत हासिल कर पाईं। इसके बाद अब उन्होंने राष्ट्रपति उम्मीदवार की दावेदारी से नाम वापस लेने का फैसला किया है। निक्की हेली दूसरी भारतवंशी कैंडिडेट हैं जो अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी की रेस से बाहर हो गई हैं। इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी के विवेक रामास्वामी ने शुरुआती चुनाव हारने के बाद उम्मीदवारी से नाम वापस ले लिया था।

निक्की ने क्या कहा
बुधवार देर रात निक्की ने कहा- मैंने अपने कैम्पेन की शुरुआत जिन शब्दों से की थी, वही दोहरा रही हूं। उन महिलाओं और लड़कियों का खासतौर पर शुक्रिया, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। हमें आगे भी मजबूत और साहसी रहना होगा। न डरने की जरूरत है और न हिम्मत हारने की। अगर हम ऐसा करते हैं तो, आप और हम जहां भी जाएंगे, वो ईश्वर हमारे साथ होगा। इस कैम्पेन के दौरान मैंने अपने इस देश की महानता को देखा। दिल की गहराइयों से आज सिर्फ यही कहना चाहती हूं...शुक्रिया अमेरिका।

सुपर ट्यूजडे को समझिए...
अमेरिका में नवंबर 2024 में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन यानी राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इसके पहले दोनों मुख्य पार्टियां (डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन) अपने-अपने उम्मीदवारों का चुनाव कर रही हैं। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में वोटिंग हुई है।

संवैधानिक तौर पर सुपर ट्यूजडे शब्द का कोई अर्थ नहीं है, लेकिन मोटे तौर पर आप कह सकते हैं कि इस दिन एक साथ कई राज्यों में प्राइमरी वोटिंग होती है। इन चुनाव से अंदाजा लग जाता है कि किस पार्टी से कौन नवंबर में होने वाले चुनाव में पार्टी का प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट होगा।

ट्रम्प ने कहा- ये ऐतिहासिक दिन
भारतवंशी निक्की हेली को हराकर डोनाल्ड ट्रम्प ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने मार-ए-लागो में अपने रिसॉर्ट में सुपर ट्यूजडे को अमेरिका के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। ट्रम्प ने अपनी जीत पर रिसॉर्ट में एक पार्टी भी रखी। उन्होंने बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए उन्हें ये चुनाव हर हाल में जीतना होगा।

वहीं, बाइडेन ने ट्रम्प की जीत पर कहा कि अगर उन्हें एक और टर्म के लिए राष्ट्रपति चुना गया तो वो अमेरिका को अंधकार और हिंसा में धकेल देंगे। चार साल पहले जब मैं चुनाव लड़ा तो मेरा मकसद ट्रम्प से देश के अस्तित्व को बचाना था। ट्रम्प को अमेरिका के लोगों से मतलब नहीं है वो सिर्फ बदले के लिए सत्ता में आना चाहते हैं।

अब तक 24 राज्यों में प्राइमरी चुनाव हुए, भारतवंशी हेली सिर्फ 2 राज्य जीतीं
अब तक 24 राज्यों में प्राइमरी चुनाव हो चुके हैं। रिपब्लिकन पार्टी से ट्रम्प को टक्कर देने वाली निक्की हेली दो जगहों- वर्मोंट और वॉशिंगटन से जीतीं। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, हेली को वर्मोंट में 92% वोट मिले।

वहीं, वॉशिंगटन में उन्हें 63% वोट मिले थे और ट्रम्प को 33% वोट मिले थे। इसी के साथ निक्की हेली अमेरिकी इतिहास में रिपब्लिकन प्राइमरी जीतने वाली पहली महिला बनीं। ट्रम्प 2016 में भी वॉशिंगटन से प्राइमरी इलेक्शन हार गए थे। आखिरकार निक्की ने बुधवार देर रात अपना नाम रेस से वापस ले लिया।

कॉकस और प्राइमरी इलेक्शन में फर्क

  • रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से पहला कॉकस आयोवा राज्य में हुआ था। दरअसल, प्राइमरी इलेक्शन राज्य सरकार कराती है। वहीं, कॉकस पार्टी का अपना इवेंट होता है। प्राइमरी इलेक्शन में बिल्कुल वही वोटिंग प्रोसेस होता है, जो आम चुनाव में अपनाया जाता है। इस दौरान एक पार्टी का कार्यकर्ता दूसरी पार्टी के चुनाव में भी वोट डाल सकता है।
  • कॉकस में एक रूम या हॉल में बैठकर पार्टी के प्रतिनिधि हाथ उठाकर या पर्ची डालकर वोटिंग कर सकते हैं। पार्टी की ही एक टीम ऑब्जर्वर की तरह काम करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.