US: सातवीं के छात्र ने दिखाई सलाम करने वाली बहादुरी, बेहोश हुआ ड्राइवर तो फुर्ती से बस को रोका, 66 बच्चों की बचाई जान
Updated on
29-04-2023 07:18 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में कक्षा सात के एक छात्र ने हैरान करने वाला कारनामा करके अपने साथियों की जान बचाई है। बस से घर जाने के दौरान उसका ड्राइवर बेहोश हो गया, जिसके बाद इस लड़के ने तेजी दिखाते हुए बस को रोका। घटना अमेरिका के मिशिगन राज्य में बुधवार को हुई, जिसका वीडियो अब दुनिया भर में देखा जा रहा है। वॉरेन कंसोलिडेटेड स्कूल की ओर से जारी एक वीडियो में दिख रहा है कि ड्राइवर का सिर तेजी से हिल रहा है। बाद में वह एक तरफ झुक जाता है।
इस घटना के कुछ ही देर बाद छात्र डिलन रीव्स कैमरे के फ्रेम में दिखता है और स्टीयरिंग व्हील को पकड़ लेता है। Fox2 डेट्रायट के मुताबिक वह बस को ब्रेक के जरिए सुरक्षित रोकने में कामयाब रहा। सुपरिटेंडेंट रॉबर्ट लिवरनॉइस के मुताबिक इस दौरान बस ट्रैफिक से टकराने वाली थी। बस को रोकते ही उसने कहा, 'कोई 911 (इमरजेंसी नंबर) को कॉल करो।' इसके साथ ही डिलन ने बाकी बच्चों से शांत रहने को कहा।
जिस दौरान यह घटना हुई तब बस में 66 लोग मौजूद थे। घटना के दौरान बाकी बच्चे डर से चिल्लाने लगे। लिवरनॉइस के मुताबिक ड्राइवर ने इमरजेंसी सिग्नल भेज कर बता दिया था कि वह ठीक महसूस नहीं कर रहा है और गाड़ी को रोक देगा। सातवीं में पढ़ने वाला छात्र डिलन ड्राइवर के पीछे की पांचवी पंक्ति में बैठा था। इसके बावजूद चालक के बेहोश होने के कुछ ही सेकंड में वह कूद कर आगे आ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह स्टीयरिंग को पकड़े हुए है और गाड़ी का ब्रेक लगा रहा है।
छात्र को स्कूल ने किया सलाम
एक बयान में रॉबर्ट लिवरनॉइस ने कहा, 'एक तेज तर्रार 7वीं कक्षा के छात्र ने चालक को संकट में देखा और बस को रोक दिया। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने तेजी से प्रक्रिया दी और चालक को संभाला। छात्रों को एक दूसरी बस से सुरक्षित घर भेज दिया गया।' उन्होंने आगे कहा, 'इस छात्र ने आज जो किया है, उस पर हम सभी को गर्व है।' गुरुवार को इस बहादुरी के लिए डिलन को पूरे स्कूल ने सलाम किया।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…