Select Date:

किम जोंग उन को डरा रही US-साउथ कोरिया की न्यूक्लिर डील, बहन ने कहा- गंभीर खतरे के करीब दुनिया!

Updated on 29-04-2023 07:11 PM
प्योंगयांग : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच समझौते से सिर्फ 'अधिक गंभीर खतरा' होगा, जिसका उद्देश्य प्योंगयांग के खिलाफ प्रतिरोध को मजबूत करना है। सरकारी मीडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। वॉशिंगटन में हुई दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात में अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने बुधवार को संकल्प लिया कि उत्तर कोरिया को 'परमाणु जवाबी हमले' का सामना करना पड़ेगा और वहां के नेतृत्व का अंत हो जाएगा अगर उसने अपने हथियारों का इस्तेमाल किया।

जवाब में किम यो जोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया को लगता है कि परमाणु आत्मरक्षा को 'और बेहतर' करना चाहिए। KCNA की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, 'दुश्मन जितना अधिक परमाणु युद्धाभ्यास करेंगे, जितनी अधिक परमाणु संपत्ति वे कोरियाई प्रायद्वीप के आसपास के क्षेत्र में तैनात करेंगें, हमारी आत्मरक्षा उतनी अधिक मजबूत होगी।' दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन ने 'Washington Declaration' नामक एक समझौते पर साइन किए हैं।

'समझौते से पूर्वोतर एशिया की शांति को खतरा'

यह समझौता दक्षिण कोरिया के लिए अमेरिका की परमाणु सहायता को और अधिक बढ़ाता है जिससे उत्तर कोरिया घबराया हुआ है। एक अमेरिकी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि इस समझौते में दक्षिण कोरियाई बंदरगाह पर न्यूक्लियर बैलिस्टिक सबमरीन की पहली यात्रा सहित 'रणनीतिक हथियारों की लगातार तैनाती' शामिल है। किम यो जोंग ने कहा, 'इस समझौते से सिर्फ पूर्वोतर एशिया की शांति और सुरक्षा प्रभावित होगी और दुनिया को और अधिक गंभीर खतरे का सामना करना पड़ सकता है। यह एक ऐसा कदम है जिसका कभी भी स्वागत नहीं किया जा सकता।'

प्रतिबंधों को तोड़ रहा उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया दंडात्मक प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए कई साल से परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों पर काम कर रहा है। इस साल किम जोंग उन ने प्रतिबंधों को तोड़ते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ परीक्षण किए हैं। उत्तर कोरिया अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों को अपने लिए खतरा मानता है। वह अपने मिसाइल परीक्षणों को 'आत्मरक्षा' करार देता है। हालांकि उसकी मिसाइलें दक्षिण कोरिया और जापान जैसे क्षेत्रीय देशों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.