यूनिफॉर्म में भेजती थी अमीर ग्राहकों को तस्वीरें... एयर होस्टेस चला रही थी देह व्यापार का धंधा, अब हुआ बड़ा खुलासा
Updated on
12-08-2023 01:03 PM
हनोई: वियतनाम में एक बड़े देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है। इसमें एयरहोस्टेस शामिल थीं, जो ग्राहकों से एक रात के लिए 2000 पाउंड स्टर्लिंग लगभग 2.10 लाख रुपए चार्च करती थीं। इसके साथ ही वह लग्जरी होटल में ठहरती थीं। इस गिरोह में 30 केबिन क्रू मेंबर थीं। अधिकारियों ने बुधवार शाम को हो ची मिन्ह सिटी के होटल में छापा मारा। कथित तौर पर उन्होंने इस गैंग की सरगना वो थी माई हान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन एयरहोस्टेस को पुरुषों के साथ पकड़ा।
वहीं, पेशे से मॉडल एक चौथी महिला भी गिरफ्तार की गई, जो एक ग्राहक के साथ पकड़ी गई। वो थी माई हान को वेश्यावृत्ति की दलाली के संदेह में हिरासत में रखा गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए पुरुषों को वह एयरलाइन यूनिफॉर्म में लड़कियों की तस्वीरें भेजती थी। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 26 साल की माई हान वियतनाम एयरलाइंस में एयर होस्टेस थी। कुछ महीनों पहले उसने काम छोड़ दिया और देह व्यापार के पेशे में उतर गई थी। वह ग्राहकों को खोजती थी।
एयर होस्टेस के नाम पर ग्राहकों को लुभाती थी
उसने प्लेन के पास खड़े होकर कई तस्वीरें खिंचवा रखी थी। ग्राहकों से सारा पैसा माई हान लेती थी। बाद में वह एक होटल में मीटिंग की व्यवस्था करती थी। इस ग्रुप में उसकी पूर्व सहकर्मी और अन्य एयरलाइन की लड़कियां थीं। उसने कथित तौर पर एयर होस्टेस और मॉडलों को अतिरिक्त कमाई करने का मौका जैसा प्रस्ताव दिया। पुलिस के मुताबिक उसकी लिस्ट में 30 लड़कियां हैं। ये ज्यादातर एयर होस्टेस हैं। एयर होस्टेस के नाम पर वह अमीर ग्राहकों को लुभाती थी।
हर बुकिंग पर फिक्स था कमीशन
हर बुकिंग के दौरान माई हान 295 डॉलर लगभग 24,400 रुपए लेती थी। वहीं लड़कियों के साथ पूरी रात रहने के लिए 2 लाख रुपए चार्ज करती थी। पुलिस के मुताबिक माई हान ने लगभग 35 लाख रुपए इकट्ठा किए। सोशल मीडिया पर उसकी प्रोफाइल से पता चलता है कि वह वियतनाम में एक केबिन क्रू मेंबर है और वीआईपी मेहमानों के स्वागत में लगी है। सोशल मीडिया पर वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल वाली तस्वीरें शेयर करती थी। यही दिखा कर वह लड़कियों को आकर्षित करती थी।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…