बेबी बम्प में अमला पॉल को डांस करते देख घूम गया यूजर्स का दिमाग, बेहूदा लोगों ने जमकर की है बकवास
Updated on
10-06-2024 06:38 PM
साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस अमला पॉल ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड जगत देसाई से शादी रचाई थी और इस वक्त वो मां बनने को लेकर चर्ता में हैं। अमला पॉल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और इस बार उन्होंने बेबी बंप में कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं । इसके अलावा कुछ बेहूदा लोगों ने उनके वीडियो को देखकर आर्म पिट की वजह से उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, वैसे लोगों को कई फैन्स ने करारा जवाब भी दे डाला है। कुछ लोगों ने उन्हों ट्रोल करने वालों को सुनाते हुए कह दिया है कि उन्हें इस तरह की बकवास करने के लिए शर्म आनी चाहिए।
अमला पॉल की डिलीवरी की तारीख नजदीक आ रही है और अब हाल ही में उन्होंने अपना ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें बेबी बंप के साथ वो 'बेबी काम डाउन' गाने पर डांस कर रही हैं। उनके मूव्स देखकर लोग हैरान हैं। अमला ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- अब समय आ गया है बेबी कम डाउन, कम डाउन गाने का।
इस समय संभलकर रहने की दी सलाह
कई लोगों ने उन्हें इस समय संभलकर रहने की सलाह दी है। वहीं कुछ ने उनके बेबी बंप को देखकर कहा है कि उन्हें बेटी होनेवाली है। बताया जा रहा है कि अमला की ये 9वें महीने की प्रेग्नेंसी चल रही है और अपने गर नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए अब कपल बिल्कुल तैयार हैं।
कुछ लोगों ने आर्मपिट पर की बकवास तो फैन्स ने ही सुना डाला
हालांकि, वहीं कुछ लोगों ने वीडियो देखने के बाद आर्मपिट को लेकर उनपर निशाना साधा तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल करने वालों को खूब सुना डाला है। एक्ट्रेस के फैन्स ने इन ट्रोल्स को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि वो मां बनने वाली हैं और ऐसे में ये बहुत ही नॉर्मल सी चीजें हैं। यूं तो एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी की वजह से ब्रेक पर हैं लेकिन इस साल उनकी एक बड़ी फिल्म 'आदुजीविथम' रिलीज हुई है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…