वीकेंड में बढ़ी 'वनवास' की कमाई, पर नहीं जमा पाई रंग! 'पुष्पा 2' के आगे 'मुफासा' ने मचाया धमाल
Updated on
23-12-2024 02:23 PM
बॉक्स ऑफिस पर रविवार को जहां अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने नया इतिहास रच दिया है, वहीं शुक्रवार को रिलीज हई 'वनवास' की हालत पस्त है। 'गदर 2' फेम अनिल शर्मा की यह फैमिली ड्रामा पहले वीकेंड में ही पस्त हो गई है। हालांकि, कमाई में शनिवार को रविवार को बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन फिल्म का भविष्य अभी भी अधर में है। टिकट खिड़की पर सबसे दिलचस्प कमाई इस वक्त 'मुफासा: द लायन किंग' कर रही है। देश में 'पुष्पा 2' की आंधी के बीच इस एनिमेशन फिल्म की धमक देखने वाली है। 'डिज्नी' की इस फिल्म ने पहले वीकेंड में भारत में 41 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
रविवार को सुकुमार के डायरेक्शन में बनी 'पुष्पा 2- द रूल' ने वो कर दिखाया है, जिसका 7 साल से इंतजार था। 500 करोड़ के बजट में बनी इस एक्शन-ड्रामा ने अब देश में 1062.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ 'बाहुबली 2' का 1030.42 करोड़ रुपये की कमाई का रिकॉर्ड पीछे छूट गया है। 'पुष्पा 2' अब देश में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रिलीज के 18वें दिन रविवार को इसने सभी पांच भाषाओं में 33.25 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है।
वनवास बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
दूसरी ओर, sacnilk के मुताबिक, नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की 'वनवास' ने पहले वीकेंड में सिर्फ 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ओपनिंग डे पर 60 लाख कमाने वाली इस फैमिली ड्रामा ने शनिवार को 95 लाख रुपये कमाए थे, जबकि रविवार को तीसरे दिन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की है।
'वनवास' के लिए दो दिन बाद दोहरी मुसीबत
'वनवास' पूरी तरह से वर्ड ऑफ माउथ के बूते है। फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये है। वीकेंड के बाद जहां सोमवार से एक बार फिर इसकी कमाई लाखों में पहुंचने वाली है, वहीं पहले से 'पुष्पा 2' की आंधी का सामना कर रही इस फिल्म को बुधवार से वरुण धवन की 'बेबी जॉन' की रिलीज का भी दंश झेलना होगा। ऐसे में यह मुश्किल ही है कि अनिल शर्मा की यह फिल्म आगे अपनी धमक बना पाएगी।
बच्चों और फैमिली ऑडियंस को भा रही 'मुफासा'
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सबसे अधिक चौंकाने वाला बिजनस 'मुफासा: द लायन किंग' कर रही है। 'पुष्पा 2' के कारण इसे बहुत ज्यादा स्क्रीन्स भले ना मिले हो, लेकिन बच्चों में फिल्म को लेकर दीवानगी है और इस कारण फैमिली ऑडियंस इसे देखने के लिए सिनेमाघर पहुंच रही है। वॉल्ट डिज्नी की यह फिल्म 2019 में आई सुपरहिट 'द लायन किंग' का प्रीक्वल है। हिंदी वर्जन में फिल्म के लिए शाहरुख खान, आर्यन खान, अबराम, श्रेयस तलपड़े, संजय मिश्रा और मकरंद देशपांडे जैसे दिग्गजों ने डबिंग की है। जबकि तेलुगू में महेश बाबू 'मुफासा' की आवाज बने हैं।
'मुफासा: द लायन किंग' का इंडिया कलेक्शन
रविवार को 'मुफासा: द लायन किंग' ने देश में शानदार 18.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले शनिवार को इसने 13.70 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि ओपनिंग डे पर शुक्रवार को 8.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह तीन दिनों में इसने भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू मिलाकर 41.25 करोड़ रुपये का नेट बिजनस कर लिया है।
क्रिसमस के मौके पर धमाल मचाएगी 'बेबी जॉन'?
बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' सही मायने में रूल कर रही है। देश में जहां यह 1062.90 करोड़ रुपये कमा चुकी है, वहीं वर्ल्डवाइड यह करीब 1500 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर चुकी है। हालांकि, अब तक एकछत्र राज कर रही इस फिल्म को 'बेबी जॉन' से टक्कर मिलने वाली है। एटली के बैनर तले बनी डायरेक्टर कलीस की इस एक्शन फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर, बुधवार को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…