वरुण ग्रोवर ने समय रैना और रणवीर अल्लाबादिया विवाद पर ली चुटकी, PM मोदी के अमेरिका दौरे पर भी कसा तंज
Updated on
21-02-2025 01:08 PM
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया की 'अश्लील' टिप्पणी के बाद खूब शोर मचा हुआ है। मुंबई और असम की पुलिस जांच में जुटी है। सुप्रीम कोर्ट फटकार लगा चुकी है। शो के वीडियोज डिलीट कर दिए गए हैं। इन सब के बीच गीतकार, लेखक और पॉलिटिकल कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने एक स्टैंडअप के दौरान इस पूरे मामले पर मजेदार अंदाज में चुटकी ली है। अपने कटाक्ष के लिए मशहूर वरुण दर्शकों को अपने एक्ट का वीडियो बनाने से रोकते हैं। कहते हैं कि हर चीज का एक प्रोसेस है। एक कॉमेडियन पहले एक्ट और चुटकुले तैयार करता है। फिर उस पर देशभर में शोज करता है और आखिर में वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालता है, फिर जेल चला जाता है। बीच में इस तरह से वीडियो बन जाए, तो वह इसकी वजह से जेल नहीं जाना चाहते।
वरुण ग्रोवर यही नहीं रुकते। अपने व्यंग्यात्मक लहजे में वह चुटकी लेते हुए कहते हैं कि जो लोग कभी उन्हें रूटीन कॉमेडी करने की सलाह देते थे। कहते थे कि राजनीति वाले चुटके मत बोला कीजिए, वो सब आज खुद ही मुसीबत में हैं। वरुण ग्रोवर का यह वीडियो सोशल मीडिया, खासकर X पर खूब वायरल हो रहा है।
वरुण ने दर्शकों से कहा- वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करनी है
करीब तीन मिनट के एक वायरल क्लिप में वरुण ग्रोवर कहते हैं, 'वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करनी है, क्योंकि कॉमेडी की दुनिया इसी तरह काम करती है, है न? यह एक नई कंटेंट है। एक पूरी प्रक्रिया है। हम लिखते हैं... 3-4 महीने नया कंटेंट लिखते हैं फिर वो 1 घंटे का शो बनता है। फिर वो शो के साथ हम पूरे भारत में टूर करते हैं। जब टूर लगभग खत्म हो जाता है, तो हम इसे रिकॉर्ड करते हैं और यूट्यूब पर डालते हैं और फिर जेल जाते हैं।'
'मैं नहीं चाहता 6MB के वीडियो से जेल जाऊं'
वरुण के समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया विवाद पर इस तरह चतुराई से चुटकी लेते ही दर्शकों की जोरदार तालियां सुनाई देती है। इस पर कॉमेडियन आगे कहते हैं, 'चीजों का एक प्रोसेस होता है। आपको प्रोसेस में दखल नहीं देना चाहिए... इसलिए, कृपया रिकॉर्ड न करें। मैं नहीं चाहता कि मैं अपने फोन पर 6MB के वीडियो से जेल जाऊं। कम से कम अपने हाई-क्वालिटी वीडियो से जाऊं। मुझे भी थोड़ी इज्जत मिले।'
'मैं कह दूंगा कि ये मैं थोड़ी हूं, ये तो समय रैना है'
वरुण ग्रोवर आगे कहते हैं कि आप अपने इस फोन से कमतर क्वालिटी का वीडियो बनाएंगे। धुंधला सा। इसे तो आराम से नकारा जा सकता है। वह कहते हैं, 'मैं कह दूंगा कि ये मैं थोड़ी हूं, ये तो समय रैना है।'
'जो मुझे सलाह दे रहे थे, उनके शो बंद हो गए'
वरुण ने आगे कहा 'लोग मुझसे न्यूट्रल रहने के लिए कहते थे, कहते थे कि मेरा शो बैन हो सकता है... जो बोल रहे थे उनके बंद हो गए।' रणवीर अल्लाहबादिया का जिक्र करते हुए वरुण ग्रोवर ने कहा, 'बीयर बाइसेप्स... इसका शो पहले बंद होना चाहिए था, नाम की वजह से। यह गुड़गांव के किसी पोर्नस्टार की तरह लगता है।'
PM मोदी और ट्रम्प की मुलाकात पर भी ली चुटकी
वरुण ग्रोवर ने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया अमेरिका यात्रा का भी जिक्र किया। कहा, 'समय रैना कहां है, वो अमेरिका में है। तो इसलिए वो वहां गए हैं ना। क्या लग रहा आपको। पुलिस ने बोला कि आप लेकर आओ उसको वापस। वो देखा ना आपने ट्रम्प ने कुर्सी खींची, फिर कान में कुछ कहा। वो यही कहा कि समय चाहिए मुझको।'
इधर, पुलिस की जांच जारी
बहरहाल, तमाम विवाद और जांच के बीच समय रैना अभी भी विदेश में हैं। शो में टिप्पणी के कारण रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, अपूर्व मखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी समेत शो के आयोजकों और पूर्व के एपिसोड में आए मेहमानों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने शो और रणवीर अल्लाबादिया को फटकार लगाई। लेकिन साथ ही रणवीर को अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी और कहा कि उनके खिलाफ इस मामले में और कोई नई FIR दर्ज नहीं होगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…