वसुधैव कुटुंबकम पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर कर मैक्रों का किस पर निशाना, समझें इशारा
Updated on
11-09-2023 01:56 PM
पेरिस/नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जी20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से गले मिलते हुए एक तस्वीर ट्वीट की। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा ''वसुधैव कुटुम्बकम्।'' इसके आगे उन्होंने अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा में इसका अर्थ भी लिखा है। मैक्रों की इस तस्वीर को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा भी कर रहे हैं। वैश्विक कूटनीति पर निगाह रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी की इस तस्वीर के कई रणनीतिक मायने हैं।
मैक्रों का किस पर निशाना
जियोपॉलिटिकल एक्सपर्ट वेलिना चाकारोवा ने लिखा कि 14 जुलाई को पेरिस में पीएम मोदी के भव्य स्वागत के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मजबूत संकेत दिया है। माना जा रहा है कि ''वसुधैव कुटुंबकम्'' का स्लोगन खास तौर पर चीन और रूस के लिए लिखा गया है। पश्चिम की नजर में चीन और रूस वैश्विक व्यवस्था को नजरअंजाद करने वाले देश हैं, जिससे दुनिया में संकट पैदा हो रहा है। फ्रांस शुरू से ही यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस का विरोध करता है। वहीं, चीन को लेकर भी फ्रांस के अंदाज तल्ख हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने तो आगामी ओलंपिक से रूसी झंडे को हटाने का आदेश भी दिया है।
मैक्रों ने पीएम मोदी से की मुलाकात
जी20 शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों और प्लेटफार्म के डिजाइन, विकास और निर्माण में साझेदारी के जरिये भारत-फ्रांस रक्षा संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। एक संयुक्त बयान में कहा गया है है कि दोनों नेताओं ने क्षा संबंधी औद्योगिक रूपरेखा को शीघ्र अंतिम रूप देने का भी आह्वान किया। भारत और फ्रांस ने जी20 में अफ्रीकी संघ (एयू) की सदस्यता का स्वागत किया और अफ्रीका की प्रगति, समृद्धि और विकास के लिए एयू के साथ काम करने का संकल्प लिया।
भारत और फ्रांस में किन मुद्दों पर बनी सहमति
मोदी और मैक्रों ने क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-फ्रांस सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साझा बयान में कहा गया है कि उन्होंने 'वसुधैव कुटुम्बकम्' यानी 'एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य' का संदेश लेकर वैश्विक भलाई के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। संयुक्त बयान में कहा गया है कि डिजिटल, विज्ञान, तकनीकी नवाचार, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य और पर्यावरण सहयोग जैसे क्षेत्रों पर जोर देते हुए दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए इंडो-फ्रेंच कैंपस के मॉडल पर इन क्षेत्रों में संस्थागत संबंधों को मजबूत करने का आह्वान किया।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…