वसुंधरा का संदेश 'कांग्रेस सरकार को विदा करें' मुख्यमंत्री बोले, 'नमस्कार मैं अशोक गहलोत बोल रहा हूं
Updated on
10-10-2023 12:38 PM
जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए एक ऑडियो मैसेज जारी किया। इस मैसेज में वे वह कर रहे हैं कि सरकार बनाने के लिए हमने जो मेहनत 2018 में की थी। वैसी ही मेहनत 2023 के चुनावों में करनी है। तभी हम सत्ता पर काबिज रह पाएंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे सब एकजुट हो जाएं और पहले की तरह चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे ने भी ऐसा ही एक संदेश जारी करते हुए कांग्रेस को विदा करने का आह्वान किया है।
ऑडियो मैसेज में क्या बोले सीएम अशोक गहलोत
गहलोत ने अपने ऑडियो मैसेज में कहा है, 'नमस्कार, मैं अशोक गहलोत हूं। आप कांग्रेस परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। यह कार्यकर्ताओं की दिन रात की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन सकी। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के कारण ही कांग्रेस सरकार दोबारा इसे दोहरा सकती है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।'
वसुंधरा बोलीं बदलाव का संकल्प पूरा करें और कांग्रेस को विदा करें
बीजेपी के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी एक संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि 'प्रिय प्रदेशवासियों, चुनावों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश की जनता ने पिछले पांच वर्षों में बहन-बेटियों का उत्पीड़न, हर रोज निर्दोषों की हत्याएं, आए दिन गरीबों व दलितों पर अत्याचार, बार-बार पेपर लीक से व्यथित युवाओं की पीड़ा को देखा है। कांग्रेस के इस कुशासन से हर वर्ग आहत हुआ है। हर तरफ खौफ और दहशत का माहौल है। कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए अब समय आ गया है कि आप सब राजस्थान में बदलाव के संकल्प को पूरा करें तथा अपने वोट की ताकत से नाकारा कांग्रेस सरकार को विदा करें।
मतभेद भुलाकर सब एकजुट हो जाएं - गहलोत
सीएम गहलोत ने कहा है कि 'अगले दो महीनों तक हमें सभी आपसी मतभेद भुलाकर केवल पार्टी हित में काम करना होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विचारों को मजबूत करने और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए फिर से एकजुट होकर बड़ा संकल्प लेना होगा। मेरा निवेदन है कि इस बार चुनौती बहुत बड़ी है। देश के सामने भी और पार्टी के सामने भी। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम राजस्थान में कैसे सफल हो सकें जिससे देश में एक संदेश जाए और हम आने वाले समय में सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकें। काम किया दिल से, कांग्रेस फिर से।'
नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश
सीएम का यह संदेश उस समय आया जब पार्टी कभी भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। ऐसे में जिन नेताओं, प्रत्याशियों और पूर्व प्रत्याशियों के टिकट कटने से अगर वे नाराज होते हैं तो सीएम उन्हें खुश रख सकें। प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही सीएम बागियों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए वे खुद अपनी आवाज में संदेश देकर अपनी बात कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…