चंबा में पुलिसकर्मियों को ले जा रही गाड़ी खाई में गिरी, 6 की मौत, 5 घायल
Updated on
11-08-2023 01:52 PM
चंबा: हिमाचल के चंबा जिला में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़का हादसा हो गया। तीसा-बेरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक गाड़ी खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक, इस गाड़ी में 11 लोग सवार थे। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 पुलिसकर्मी और गाड़ी का ड्राइवर शामिल है। वहीं इस हादसे 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना का पता चलते ही चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंस राज और पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए है।
कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, तीसा के तरवाई नामक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरकर सीधा ड्राइवर की गर्दन के ऊपर गिरा। जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर ले जा रही ये गाड़ी सीधी ढ़ांक से गिर कर बैरा नदी में जा गिरी। इस हादसे में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।
गाड़ी सवार लोगों की हुई पहचान इस हादसे में सब इंस्पेक्टर राकेश, हेड कांस्टेबल प्रवीन टंडन, कांस्टेबल कमलजीत, सचिन और अभिषेक की मौत हो गई। गाड़ी के चालक चंदू राम की भी इस हादसे में मौत हो गई। वहीं इस हादसे घायल हुए पुलिसकर्मियों की पहचान कास्टेबल अक्षय, लोकेश, सचिन, हेड कांस्टेबल राजिंद्र के रूप में हुई है। मंगली के रहने वाले पंकज शर्मा भी इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…