उत्तराखंड के चकराता में 200 मीटर नीचे खाई में गिरा वाहन, हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौत
Updated on
14-10-2023 02:31 PM
रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता में मीनस के पास एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई था, जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन सड़क से दो सौ मीटर नीचे नदी के किनारे गिर गया। एसडीआरएफ ने तीनों शव बरामद कर लिए हैं।
शनिवार को तहसीलदार चकराता ने एसडीआरएफ को सूचना थी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बोलेरो कैम्पर दो सौ मीटर नीचे गिर गया है। जिस पर हेड कॉन्स्टेबल सतेंद्र रावत अपनी टीम के साथ रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश नंबर का बोलेरो कैंपर हिमाचल से विकासनगर की ओर आ रहे थे। वाहन में तीन लोग सवार थे। वाहन चालक राकेश कुमार (26), सुरजीत सिंह (35), श्याम सिंह (48) सभी निवासी ग्राम टिकरी, तहसील नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। ये सभी लोग नेवल टिकरी हिमाचल प्रदेश से विकासनगर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम ने बड़ी मुश्किल से शवों को वाहन से बाहर निकाला।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…