चंद्रमा पर एकदम छोटू सा चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर, नासा ने क्लिक की शानदार फोटो
Updated on
06-09-2023 02:27 PM
फ्लोरिडा: अमेरिकी अंतरिक्ष संस्था नासा ने भारत के चंद्रयान 3 मिशन पर गए विक्रम लैंडर की एक फोटो क्लिक की है। यह फोटो उस समय की है जब विक्रम ने सफलतापूर्वक चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग कर ली थी। बताया जा रहा है कि नासा ने 27 अगस्त को इस फोटोग्राफ को क्लिक किया था जब लैंडर रैंप पर मौजूद था। भारत ने 14 जुलाई को चंद्रयान 3 मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत पहला देश बन गया जिसने साउथ पोल पर लैंड करने में सफलता हासिल की।
वेबसाइट पर दी जानकारी यह फोटो नासा के लूनर रीकानिसन्स ऑर्बिटर यानी एलआरओ से क्लिक की गई है। चंद्रमा के सतह से ली गई इस फोटो के बारे में नासा ने अपनी वेबसाइट पर भी लिखा है। नासा ने बताया है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से लगभग 600 किलोमीटर दूर है। लैंडिंग के चार दिन बाद एलआरओ ने लैंडर का एक तिरछा दृश्य यानी 42 डिग्री स्लीव कोण हासिल किया। लैंडर के चारों ओर का चमकीला वातावरण रॉकेट की लपटों के महीन-दानेदार रीगोलिथ (मिट्टी) की वजह से हुआ है। नासा ने पांच सितंबर को यह फोटोग्राफ शेयर की है।
चांद पर सो गए विक्रम और प्रज्ञान विक्रम लैंडर के बाद रोवर प्रज्ञान ने चंद्रमा पर सफल टचडाउन किया और कई अहम जानकारियां जुटाईं। दोनों रोबोटों दो सितंबर को स्लीप मोड पर चले गए हैं। चंद्रमा के कुछ स्थानों पर करीब 14 दिनों निरंतर सूरज की रोशनी रहतर है। उसके बाद 14 दिनों तक अंधेरा रहता है। दोनों ने अपने प्राथमिक मिशन पूरे कर लिए हैं। लेकिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को उम्मीद है कि उनमें अभी भी कुछ खोज बाकी है। इसरो ने एक्स (पहले ट्विटर), पर एक पोस्ट में कहा, 'सौर ऊर्जा खत्म होने और बैटरी खत्म होने के बाद विक्रम प्रज्ञान सो गए हैं। 22 सितंबर, 2023 के आसपास उनके जागने की उम्मीद है।'
क्या है नासा का LRO नासा ने बताया है कि एलआरओ को गॉडर्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में ग्रीनबेल्ट, मैरीलैंड में साइंस मिशन डायरेक्टोरेट की तरफ से मैनेज किया जाता है। नासा के जिस एलआरओ ने विक्रम लैंडर की फोटो ली है उसे 18 जून 2009 को लॉन्च किया गया था। नासा का कहना है कि एलआरओ ने अपने सात शक्तिशाली उपकरणों के साथ डेटा का एक खजाना इकट्ठा कर लिया है। इससे चंद्रमा के बारे में कई तरह की जानकारियों में एक बड़ा योगदान हुआ है। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी एलआरओ का प्रबंधन और संचालन करती है।
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…