Select Date:

वीएचपी, बजरंग दल और मणिपुर... भारत से बातचीत के लिए नाक रगड़ रहा पाकिस्तान अब धमकी पर उतरा

Updated on 08-08-2023 01:36 PM
इस्लामाबाद: भारत से बातचीत के लिए नाक रगड़ रहा पाकिस्तान अब धमकाने पर उतर आया है। उसने विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल का नाम लेकर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने मणिपुर की घटना का जिक्र कर भारत को घेरने की कोशिश की है। पाकिस्तान के तरफ से यह शिगूफा तब फैलाया गया है, जब शहबाज शरीफ की सरकार की विदाई में चंद दिन ही शेष हैं। बातचीत के लिए पाकिस्तान ने बयानबाजी की शुरुआत 5 अगस्त को जान बूझकर अमेरिका से की है, ताकि पूरी दुनिया का ध्यान खींच सके। 5 अगस्त 2019 को ही भारत ने जम्मू और कश्मीर से अनु्च्छेद 370 को हटाया था। इस दिन को पाकिस्तान हर साल मातम के तौर पर मनाता है। पाकिस्तानी राजनेता पूरे दिन भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं और कश्मीर पर कब्जे की धमकी देते हैं, लेकिन दिन ढलने के साथ ही अलगे साल तक के लिए उनकी बयानबाजी थम जाती है।


भारत पर बातचीत की जिम्मेदारी थोप रहा पाकिस्तान

भारत ने हर मौके पर दो-टूक शब्दों में कहा है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकते हैं। ऐसे में बातचीत के लिए बेहतर माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। अब पाकिस्तान ने भारत के इसी बयान पर भड़कते हुए जमकर जहर उगला है। पाकिस्तान ने धमकी देते हुए यहां तक कह दिया है कि बातचीत से इनका करने के सभी के लिए खतरनाक परिणाम होंगे। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा है कि बातचीत के लिए भारत को माहौल बनाना होगा। इससे साफ हो रहा है कि पाकिस्तान का मकसद बातचीत करना नहीं, बल्कि दिखावा करना है।

पीएम शहबाज और पाकिस्तानी राजदूत ने की बातचीत की पेशकश


पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत और पाक अधिकृत कश्मीर के तथाकथित पूर्व राष्ट्रपति ने अमेरिका में एक बैठक को संबोधित करते हुए नई दिल्ली से ऐसी ही आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बातचीत की पहल हर बार पाकिस्तान नहीं कर सकता है। इसके लिए दोनों तरफ से संवाद की जरूरत है। इस हफ्ते की शुरुआत में इस्लामाबाद में एक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी भारत के साथ बातचीत की इच्छा व्यक्त की थी। 3 अगस्त को अमेरिका ने भी भारत-पाकिस्तान वार्ता फिर से शुरू करने के प्रयासों का समर्थन किया।

अमेरिका ने भी बातचीत की वकालत की

शहबाज शरीफ के बयान पर टिप्पणी करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि जैसा कि हमने लंबे समय से कहा है, हम चिंता के मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करते हैं। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि वार्ता फिर से शुरू होने से पहले इस्लामाबाद को शांति के लिए माहौल बनाने की जरूरत है। इस पर पाकिस्तान ने जमकर जहर उगला है और भारत पर ही बातचीत के लिए माहौल बनाने की जिम्मेदारी थोप दी है।

पाकिस्तान ने फिर अलापा अल्पसंख्यकों वाला राग

सोमवार को पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच ऐसे माहौल में बातचीत महत्वपूर्ण है जो जबरदस्ती से मुक्त और तनाव से मुक्त हो। उन्होंने भारत पर क्षेत्र में तनाव फैलाने और शांति भंग करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी से बात करने के लिए तैयार है, "बशर्ते कि पड़ोसी गंभीर मामलों पर बात करने के लिए गंभीर हो... क्योंकि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने भारत में अल्पसंख्यकों के साथ ज्यादती का आरोप लगाया। उन्होंने खुद के गिरेबान में झांकने से पहले भारत में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा पर चिंता जताई। पाकिस्तान ने मणिपुर की घटनाओं का भी जिक्र किया।

बीएचपी और बजरंग दल के खिलाफ उगला जहर


पाकिस्तानी प्रवक्ता ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठनों के खिलाफ भी जगह उगला और इन पर मुसलमानों को आतंकित करने का आरोप लगाया। पाकिस्तान ने कहा कि भारत में हिंदू वर्चस्ववादी संगठन भारतीय मुसलमानों के खिलाफ हिंसा फैला रहे हैं। जो "गंभीर चिंता का विषय" है। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की भारत यात्रा के बारे में एक सवाल के जवाब में, एफओ प्रवक्ता ने कहा: “हम उम्मीद करते हैं कि मेजबान के रूप में भारत हमारी टीम को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगा। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की सुरक्षा के बारे में हमारी गहरी चिंताओं से आईसीसी और भारतीय अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.